
तेहरान, 26 मई . ईरान के President मसूद पेजेश्कियन ने Tuesday को सैन्य कमांडरों और रक्षा मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के साथ अहम बैठक की. उन्होंने ईरान को अपनी सैन्य क्षमताओं को आधुनिक और अपडेट बनाने पर जोर दिया.
Governmentी एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, हालिया संघर्ष में सेना की ओर से दिखाई गई बहादुरी की सराहना करते उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए अमेरिका-इजरायल संघर्ष के दौरान ईरानी सशस्त्र बलों की भूमिका ने देश की प्रतिरोधक क्षमता और रक्षा शक्ति को और मजबूत किया है.
पेजेश्कियन ने कहा कि “दुश्मन ने कभी नहीं सोचा था कि ईरान के सशस्त्र बल इतनी मजबूत आक्रामक क्षमता, ऑपरेशनल तैयारी और रणनीतिक तत्परता रखते हैं. यह उपलब्धियां वर्षों की लगातार योजना और आधुनिकीकरण के प्रयासों का परिणाम हैं.”
हालांकि इसके साथ ही पेजेशकियन ने जोर सेना को अपडेट करने पर भी दिया. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में दुश्मनों के पास आधुनिक तकनीक और उपकरण उपलब्ध हैं, इसलिए ईरान को भी तेजी से नई और उन्नत रक्षा तकनीकों की ओर बढ़ना होगा. इसके लिए विश्वविद्यालयों, शोध केंद्रों और ज्ञान-आधारित कंपनियों के साथ सहयोग बढ़ाना जरूरी है.
उन्होंने कहा कि ईरान के रक्षा उद्योग में पहले ही महत्वपूर्ण प्रगति हुई है, लेकिन अब इस प्रगति की गति और बढ़ाने की आवश्यकता है. President ने यह भी कहा कि रक्षा और सुरक्षा ढांचों को आधुनिक तकनीकी बदलावों के अनुसार फिर से तैयार करना होगा, साथ ही बुनियादी ढांचे को मजबूत कर राष्ट्रीय रक्षा क्षमता को और लचीला बनाना होगा.
उन्होंने सैन्य कर्मियों और शहीदों के परिवारों को Government की प्राथमिकता बताया और कहा कि मानव संसाधन ही देश की रक्षा शक्ति की असली नींव हैं. पेजेशकियन ने राष्ट्रीय एकता और सामाजिक एकजुटता को भी देश की ताकत का महत्वपूर्ण आधार बताया और कहा कि दुश्मन देश के भीतर विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे सावधान रहना जरूरी है.
अपनी बात को विराम देते हुए उन्होंने इशारों-इशारों में कहा, “क्षेत्र के कई देश अब यह समझ चुके हैं कि अमेरिका पर सुरक्षा के लिए निर्भर रहना स्थायी सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहा है.”
–
केआर/