एलपीजी आपूर्ति को लेकर विपक्ष ने उठाए सवाल, भाजपा ने किया कमी से इनकार

New Delhi, 13 मार्च . एलपीजी सिलेंडर की कमी के विरोध में राहुल गांधी विपक्षी सांसदों के साथ बीते दिन संसद की सीढ़ियों पर चाय पीते और बिस्किट खाते नजर आए थे, जिसको लेकर नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है. कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने कहा कि कैंटीन में तो हम लोग और वो लोग भी खाते हैं. हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमारे नेता कार्यकर्ताओं के साथ खड़े हुए हैं.

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि सब कुछ चंगा है, कोई समस्या नहीं है. पीएम को ये बात संसद में कहने में क्या तकलीफ हो रही है. पीएम संसद से क्यों भाग रहे हैं? निशिकांत दुबे के बयान पर उन्होंने कहा कि आठ दिन से हम लोग यही कर रहे हैं. हम विरोध कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी की ओर से हमारी एक ही मांग है कि संसद में चर्चा करो.

कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह ने कहा कि अगर एलपीजी सिलेंडरों की कमी नहीं है तो संसद में आकर बयान दें. आने वाले दिनों में पता चल जाएगा कि सिलेंडर की कमी है कि नहीं. हम कॉफी रोज पीते हैं. आज क्यों चर्चा हो रही है. उन्होंने निशिकांत दुबे पर तंज कसते हुए कहा कि निशिकांत दुबे जब देखते हैं, तो उनके पेट में दर्द होने लगता है.

कांग्रेस उज्ज्वल रमण सिंह ने कहा कि देश की जनता सिलेंडर के लिए लाइनों में लगी हुई है. एलपीजी की कालाबाजारी हो रही है. आम जनमानस में बड़ा संकट है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की पहचान संकट को नकारना है. महंगाई की मार से जनता परेशान हो रही है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अर्थव्यवस्था लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है.

टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर की सीता रसोई में गैस की कमी के कारण भोजन नहीं बन पा रहा है, लेकिन हमारे दीघा में जो जगन्नाथ धाम बना है. गैस नहीं भी होगी तो लकड़ी से प्रसाद बनाएंगे और लोगों को मिलेगा.

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि पेट्रोलियम उत्पाद एक बात है, लेकिन पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल मिलना बिल्कुल अलग बात है. मंत्री के कल के बयान के अनुसार, पेट्रोल, डीजल, केरोसिन, इन सबकी आपूर्ति पर्याप्त है. ऐसा लगता है कि एलपीजी एक ऐसा क्षेत्र है जहां कुछ कमी है, क्योंकि दुर्भाग्य से हमारे बहुत से लोग और विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग जिन्होंने लकड़ी और कोयले से खाना बनाना छोड़ दिया है, अब सिलेंडर गैस का उपयोग कर रहे हैं.

सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि Government से पूछा जा रहा है कि Government की क्या तैयारी है. social media के माध्यम से जो वीडियो सामने आ रहे हैं. देखने को मिल रहा है कि लंबी-लंबी कतारों में लोग खड़े हुए हैं. जिनके घरों में शादी है, उनको चूल्हे पर खाना बनाकर बारातियों को खिलाना पड़ रहा है. परेशानी को Government समझे.

BJP MP अरुण गोविल ने कहा कि सिलेंडर की कोई कमी नहीं है. क्राइसेस की बात तो जबरदस्ती खड़ी की जा रही है. इसका कोई औचित्य नहीं है. विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जो शोर मचा रहे हैं, वहीं फैला रहे होंगे.

BJP MP दर्शन सिंह ने कहा कि विपक्ष केवल ऐसे मुद्दे उठाता है, जिसमें वे फेल रहता है. उन्होंने कहा कि कल मंत्री ने संसद में उसका जवाब दिया है. 20 प्रतिशत उत्पादन बढ़ाने की बात कही गई है. देश की जनता से यही अपील करता हूं कि किसी भी प्रकार के भ्रम में आने की जरूरत नहीं है.

जेडीयू सांसद संजय झा ने कहा कि विपक्ष दहशत फैला रहा है. कल Prime Minister ने ईरान के नेतृत्व से बात की. यह एक वैश्विक समस्या है. Government सभी स्थिति पर नजर रखकर लगातार जनका को अपडेट कर रही है. ग्राउंड पर अफवाह और झूठ फैलाया जा रहा है.

एसडी/वीसी

Leave a Comment