
डोंबिवली, 13 मार्च . गैस कनेक्शन काटने की धमकी देकर साइबर ठगों ने Maharashtra के डोंबिवली में एक महिला से करीब 3 लाख रुपए की ठगी कर ली. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव के कारण गैस आपूर्ति को लेकर पहले से ही लोगों में चिंता का माहौल है. ठगों ने इसी डर का फायदा उठाकर नई तरह की साइबर ठगी को अंजाम दिया.
इस मामले में डोंबिवली के रामनगर Police स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है और Police ने जांच शुरू कर दी है.
Police के अनुसार, डोंबिवली के सुनील नगर इलाके में रहने वाली स्मिता राणे के पति के मोबाइल फोन पर एक संदिग्ध एसएमएस आया. इस संदेश में लिखा था कि महानगर गैस का फरवरी महीने का बिल कंपनी के सिस्टम में अपडेट नहीं हुआ है. साथ ही चेतावनी दी गई थी कि यदि तुरंत जानकारी अपडेट नहीं की गई तो उनका गैस कनेक्शन काट दिया जाएगा.
इसके बाद जब दिए गए नंबर पर फोन किया गया तो सामने वाले व्यक्ति ने खुद को महानगर गैस कंपनी का प्रतिनिधि बताया. उसने कहा कि तकनीकी कारणों की वजह से उनका बिल सिस्टम में दिखाई नहीं दे रहा है और इसे ठीक करने के लिए एक ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
ठग ने स्मिता राणे को एक लिंक भेजा और कहा कि बिल अपडेट करने के लिए उस पर क्लिक करके जरूरी जानकारी भरनी होगी. लिंक खोलने के बाद उनसे डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड की जानकारी भरने के लिए कहा गया. ठग लगातार फोन पर बात करते हुए उन्हें प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहते रहे, जिससे उन्हें किसी तरह का शक नहीं हुआ.
जैसे ही स्मिता राणे ने मांगी गई जानकारी भर दी, कुछ ही देर में उनके खाते से पैसे निकलने लगे. ठगों ने उनके क्रेडिट कार्ड से 2 लाख रुपए और डेबिट कार्ड से 99,500 रुपए निकाल लिए. इस तरह कुल 2,99,500 रुपए की ठगी कर ली गई.
घटना का पता चलने के बाद पीड़िता ने तुरंत Police में शिकायत दर्ज कराई. फिलहाल Police इस मामले में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.
रामनगर Police स्टेशन के सीनियर Police अधिकारी गणेश जवादवाड ने बताया कि 4 और 5 मार्च को महानगर गैस के नाम पर एपीके फाइल और लिंक भेजकर साइबर ठगी के दो मामले सामने आए हैं और दोनों ही मामले Police स्टेशन में दर्ज किए गए हैं.
उन्होंने बताया कि ठग पहले एसएमएस भेजकर गैस कनेक्शन बंद होने की चेतावनी देते हैं. इसके बाद जानकारी अपडेट करने के नाम पर एपीके फाइल या लिंक भेजा जाता है. जब लोग उस लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भरते हैं और अपने कार्ड की जानकारी डालते हैं, तब उनके खातों से पैसे निकाल लिए जाते हैं.
Police अधिकारी ने बताया कि एक शिकायतकर्ता के खाते से करीब 3 लाख रुपए और दूसरे के खाते से 1 लाख 5 हजार रुपए की ठगी हुई है. दोनों मामलों की जांच फिलहाल जारी है.
Police ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी के मोबाइल पर गैस कनेक्शन बंद होने या बिल अपडेट करने के नाम पर कोई संदिग्ध लिंक, एपीके फाइल या मैसेज आता है तो उसे बिल्कुल भी क्लिक न करें. साथ ही ऐसे मामलों में तुरंत Police या साइबर सेल से संपर्क करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.
–
वीकेयू/एबीएम