ईडी और सीबीआई के जरिए दबाव बनाकर तोड़ी जा रहीं विपक्षी पार्टियांः आशुतोष वर्मा

Lucknow, 22 जून . Samajwadi Party के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने शिवसेना (यूबीटी) के आंतरिक घटनाक्रम, राम मंदिर चंदा जांच और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन सहित कई Political मुद्दों पर टिप्पणी की.

शिवसेना (यूबीटी) के सभी छह बागी Lok Sabha सांसदों के एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने की संभावना पर Samajwadi Party के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने से बातचीत में कहा, “भारतीय जनता पार्टी जिस तरह से काम कर रही है, उससे पता चलता है कि उसकी लोकतंत्र में कोई आस्था नहीं है क्योंकि वह कथित तौर पर ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों के ज़रिए चुने हुए विधायकों और सांसदों पर दबाव बना रही है. अब विधायक और सांसद मजबूर किए जा रहे हैं और पार्टी तोड़ी जा रही है. जिस दिन केंद्र और Maharashtra में भाजपा Government गिरेगी, उस दिन हकीकत सामने आ जाएगी. इस खेल में जो लोग शामिल हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.”

Maharashtra के सीएम देवेंद्र फडणवीस के ‘ऑपरेशन टाइगर’ के सफल होने वाले बयान पर आशुतोष वर्मा ने कहा, “इसे ऑपरेशन कहना लोकतंत्र का मजाक उड़ाना है. ऑपरेशन तो सैनिक सीमा पर करते हैं या स्वास्थ्यकर्मी लोगों की जान बचाने के लिए करते हैं. यह तो चोरी है… संगठित चोरी, जो केंद्र Government की मदद से की जा रही है.”

अयोध्या राम मंदिर चंदे को लेकर हुए विवाद पर सपा प्रवक्ता ने कहा, “यह अपने आप में अजीब बात है कि आप चोरी भी करते हैं और फिर खुद ही Policeवाले बनकर चोर को पकड़ने का दावा भी करते हैं. चंदा चोरी करने वाला खुद ही कह रहा है कि उसने चोरी पकड़ी है. राम मंदिर में एक दिन में 10-12 लाख रुपये चंदे के रूप में चढ़ाए जाते हैं. रामनवमी, दीपावली और दशहरे पर प्रतिदिन 50 लाख रुपये चंदा चढ़ाया जाता है. राम मंदिर में अरबों का घोटाला हुआ है.

सपा प्रमुख व पूर्व Chief Minister अखिलेश यादव पर मंत्री ओपी राजभर के आरोपों पर आशुतोष वर्मा ने कहा, “ओपी राजभर ने आपको चुनाव जिताने में अपना पैसा खर्च किया और आपको यह एहसास भी नहीं है कि आपके साथ कितना बड़ा खेल खेला जा रहा है. आपसे जो बड़े-बड़े बयान दिलवाए जा रहे हैं, वे भाजपा और आरएसएस की तरफ से आ रहे हैं. आपको जो बयान मिल रहे हैं, आप उन्हें समझ नहीं पा रहे हैं. 2027 के चुनाव परिणाम आते ही ओपी राजभर की पार्टी भी गायब हो जाएगी.”

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन पर आशुतोष वर्मा ने कहा, “उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस और Samajwadi Party दोनों चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं. जब गठबंधन लड़ता है तो वहां पार्टी और व्यक्तियों का महत्व नहीं रह जाता है. भारतीय जनता पार्टी घबराई हुई है, क्योंकि 2024 में कांग्रेस और सपा ने 80 सीटों पर तैयारी की थी. दोनों पार्टियों के मिलकर चुनाव लड़ने से 43 Lok Sabha सीटों पर जीत हासिल हुई थी. भाजपा डरी हुई है कि अगर सपा-कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा तो उनका सफाया हो जाएगा.”

ओपी/पीएम

Leave a Comment