Skip to content
Thursday, 22 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

उत्तराखंड: नगरासू गुरुद्वारे की छत पर अभी भी डटे हैं निहंग सिख, सीएम भगवंत मान ने सीएम धामी से की बात

उत्तराखंड: नगरासू गुरुद्वारे की छत पर अभी भी डटे हैं निहंग सिख, सीएम भगवंत मान ने सीएम धामी से की बात

रुद्रप्रयाग, 22 जून . उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में निहंग सिखों और गुरुद्वारे के सेवादारों के बीच हुए विवाद का मामला बढ़ता ही जा रहा है. निहंग सिख हेमकुंड साहिब तीर्थयात्रा मार्ग पर स्थित नगरासू गुरुद्वारे की छत पर डट गए हैं और वे पिछले 24 घंटों से वहीं डेरा डाले हुए हैं. इस बीच, 55 वर्षीय सिख तीर्थयात्री के कथित अपहरण की खबरों के बाद चिंता बढ़ गई है.

निहंग सिख तीर्थयात्रियों ने कर्णप्रयाग में हुई घटना के बाद गिरफ्तार किए गए लोगों की रिहाई की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर हिरासत में लिए गए निहंग सिखों को रिहा नहीं किया गया, तो देश भर से बड़ी संख्या में निहंग सिख उत्तराखंड आएंगे. विवाद के बाद सुरक्षा कड़ी करने के साथ ही इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई थी.

पंजाब के Chief Minister भगवंत मान की उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी से बातचीत हुई. उत्तराखंड की सिख संगत को Chief Minister भगवंत मान ने अपील की और पंजाब Government की ओर से किसी तरह की मदद के लिए कहा.

बीते दिन रुद्रप्रयाग की एसपी निहारिका तोमर ने कहा था, “20 जून, 2026 को दोपहर 3:40 बजे, रुद्रप्रयाग Police कंट्रोल रूम को 112 के जरिए सूचना मिली कि नगरासू गुरुद्वारे में दो गुटों के बीच विवाद हो गया और उनके बीच बहस चल रही है. मामले की जानकारी होने पर Police मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था कायम कराती है.

एसपी ने बताया कि जानकारी लेने पर Police को यह पता चलता है कि गुरुद्वारे के सेवादारों और वहां आए निहंग सिख यात्रियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. Police की ओर से बातचीत की गई. इसके बाद निहंग सिख गुरुद्वारे के छत पर चले गए और उन्होंने रास्ते को बंद कर दिया. प्रशासन, Police और गुरुद्वारा प्रबंधन समिति की ओर से लगातार बातचीत की जा रही है और उनकी समस्याओं को जानने की कोशिश की जा रही है.

–

एसडी/पीएम

Share