गोवा सरकार ने शुरू की ‘गोवा उज्ज्वला योजना’, हर साल 3 एलपीजी सिलेंडर का मिलेगा पैसा

पणजी, 5 सितंबर . गोवा Government ने महिलाओं और आम परिवारों को बड़ी राहत दी है. Chief Minister प्रमोद सावंत ने Saturday को गोवा उज्ज्वला योजना 2026 को लॉन्च किया. इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीपद नाईक भी मौजूद रहे.

सीएम प्रमोद सावंत ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “गोवा उज्ज्वला योजना 2026; एक वादा पूरा हुआ. केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीपद नाईक की मौजूदगी में गोवा उज्ज्वला योजना 2026 लॉन्च कर खुशी हो रही है. यह एक ऐतिहासिक पहल है जो गोवा के परिवारों, खासकर महिलाओं को रसोई गैस के खर्च में बड़ी वित्तीय राहत और सुरक्षा प्रदान करेगी.”

Chief Minister सावंत ने बताया कि इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को हर वित्तीय वर्ष में 3 घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की लागत के बराबर वित्तीय सहायता दी जाएगी. इसके लिए गोवा Government ने 100 करोड़ रुपए का बजट रखा है. उन्होंने कहा, “वादा से लेकर डिलीवरी तक लोगों को सशक्त बनाना, परिवारों का समर्थन करना और घरेलू वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करना ही हमारा लक्ष्य है.”

इस योजना के तहत पात्र परिवारों को साल में 3 घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत, जो लगभग 3,000 रुपए होगी, सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएगी. पैसा डीबीटी और ईसीएस के जरिए ट्रांसफर किया जाएगा. पहले चरण में करीब 2.5 लाख लोगों को इसका फायदा देने का लक्ष्य रखा गया है.

इस योजना के लिए सभी ग्राम पंचायतों और नगर पालिकाओं से ऑफलाइन फॉर्म लेकर जमा किया जा सकता है.

इसमें मौजूदा गृह आधार और दयानंद सामाजिक सुरक्षा योजना (डीएसएसएस) लाभार्थी और ओपन कैटेगरी के लोग आवेदन कर सकते हैं. गृह आधार और डीएसएसएस लाभार्थियों के लिए दस्तावेज की प्रक्रिया आसान रखी गई है, जबकि अन्य लोगों के लिए तय किए गए दस्तावेज जरूरी होंगे.

वीकेयू/वीसी

Leave a Comment