गोवा में भाजपा मुख्यालय का उद्घाटन जनता को समर्पित : श्रीपद नाइक

पणजी, 5 सितंबर . India के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय गोवा दौरे के बारे में जानकारी दी. उन्होंने यह भी बताया कि वो इस दौरे के दौरान किन-किन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

मंत्री श्रीपद नाइक ने Saturday को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि Union Minister अमित शाह 5 सितंबर की शाम गोवा आएंगे और इसके बाद 7 सितंबर को अपने सभी कार्यक्रम को संपन्न करने के बाद रवाना होंगे. वह भाजपा के नवनिर्मित मुख्यालय का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वो अपने मंत्रालय के कुछ कामों को संपन्न करने के बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगे. मुझे इस बात की खुशी है कि कार्यकर्ताओं और पार्टी के सहयोग के बलबूते हम लोग एक बड़ा दफ्तर खोल पाने में सफल हो पाए हैं.

उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज से कुछ साल पहले बहुत ही छोटे से दफ्तर के रूप में हमारा काम शुरू हुआ था, लेकिन आज यह एक बहुत बड़ा स्वरूप ले चुका है. मुख्यालय का काम पूरा हो चुका है. अब सिर्फ उसका उद्घाटन होना है. हम इसी तरह से आगे बढ़ते रहेंगे. इसी कड़ी में हम अपने हेडक्वार्टर ऑफिस एक बहुत बड़ी सफलता के रूप में देखते हैं. यह कहना गलत नहीं होगा कि इस दिशा में हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं और गोवा के लोगों ने हमारी बहुत मदद की है. उन्हीं के सहयोग की वजह से आज की तारीख में हम लोग यहां तक का सफर तय कर पाए हैं.

मंत्री के मुताबिक, इस कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में मैं सभी लोगों को शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहा हूं. सभी लोग इस कार्यक्रम में शामिल हो. मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि यह मुख्यालय किसी पार्टी का नहीं, बल्कि जनता का है. यह कार्यक्रम जनता की सेवा के लिए खुला हुआ है. हम जनता की सेवा करने में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतेंगे. हम जनता की सेवा की दिशा में पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं. कुल मिलाकर मेरा यही कहना है.

उन्होंने कहा कि गोवा के आगामी चुनाव से पहले Union Minister का दौरा काफी अहम हो जाता है. यह कहना गलत नहीं होगा कि Prime Minister से लेकर कैबिनेट के तमाम मंत्रियों की नजर में गोवा का अपना एक विशेष महत्व है. गोवा की अहमियत के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता है. इन्हीं सब बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए Union Minister का गोवा दौरा काफी अहम हो जाता है. केंद्र Government के आशीर्वाद से हम गोवा को इस मुकाम पर पहुंचा पाए हैं.

इसके अलावा, राज्यसभा सदस्य सदानंद शेट तनावडे ने भी Union Minister अमित शाह के गोवा दौरे के बारे में जानकारी दी. उनके मुताबिक, आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गोवा आ रहे हैं. कल भाजपा कार्यालय का उद्घाटन भी होना है. इसके बाद उनकी कुछ Governmentी बैठक है, लेकिन विशेषतौर पर सिर्फ पार्टी मुख्यालय को लेकर कार्यक्रम है, जो हमारे लिए बहुत अहम है.

उधर, उन्होंने गोवा के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि अगले साल गोवा के चुनाव होने हैं. लेकिन, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि हम चुनाव नजदीक आने के बाद ही सक्रिय होते हैं. हम चुनाव की तैयारियों में लंबे समय से जुट जाते हैं. अभी चुनाव नजदीक आ रहे हैं. इसी लेकर अभी इस पर चर्चा हो रही है. निश्चित तौर पर Union Minister अमित शाह हमारे बीच आ रहे हैं. इसी को देखते हुए हमारे मन में उनके दौरे को लेकर उत्सुकता है.

एसएचके/वीसी

Leave a Comment