
New Delhi, 14 अप्रैल . बिहार के Chief Minister पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ एक युग का अंत हो गया है. दूसरी ओर, एनडीए विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुना गया और Wednesday को वे बिहार के नए Chief Minister के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे.
एनडीए नेताओं का कहना है कि सम्राट चौधरी नीतीश कुमार के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे, वहीं विपक्षी दलों के नेताओं का मानना है कि नीतीश कुमार की जगह कोई दूसरा नेता नहीं ले सकता.
Samajwadi Party के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि नीतीश कुमार की जगह कोई नहीं ले सकता, उनकी एक अलग छवि थी और उन्होंने बिहार में बहुत काम किया है. उन्होंने कभी किसी वर्ग को पीछे नहीं छोड़ा, सभी वर्गों के लिए विकास कार्य किया. इंडिया गठबंधन के वक्त हम सभी लोगों को उम्मीद थी कि वे हमारे साथ रहकर देश के Prime Minister बनेंगे. भाजपा ने ऐसा खेल किया है कि राज्यसभा के सदस्य के तौर पर रिटायर हो जाएंगे. भाजपा ने नीतीश कुमार का सपना तोड़ दिया. उन्होंने दावा किया कि देश के लोकतंत्र के साथ भाजपा बहुत बड़ा खिलवाड़ करने जा रही है.
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि सम्राट चौधरी का पार्टी बदलने के मामले में कोई एक जैसा रुख नहीं रहा है. उनके Political सफर की शुरुआत लालू यादव की पार्टी से हुई थी. उनके पिता कांग्रेस पार्टी में थे, इसलिए आप कह सकते हैं कि उनकी Political पृष्ठभूमि की जड़ें कांग्रेस में ही हैं. उसके बाद समय के साथ वे एक से दूसरी पार्टी में जाते रहे और आखिर में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. यह कहना मुश्किल है कि भविष्य में वे कहां जा सकते हैं.
एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कहा कि नीतीश कुमार ने लंबे समय तक बतौर सीएम काम किया. उनके साथ एक Political खेल खेला गया. भारतीय जनता पार्टी ने उनसे वहां इस्तीफा दिलवाया, उन्हें यहां ले आई और अपनी Government बना ली. यह भाजपा की एक साजिश लगती है. Maharashtra में शिंदे साहब के साथ क्या हुआ. नायडू भी अब चुप रहेंगे. बिहार के अंदर भाजपा की Government आ गई.
उन्होंने आशंका जताई है कि जब उनके बेटे का नाम डिप्टी सीएम के लिए आगे नहीं आ रहा है तो नीतीश कुमार ने इस्तीफा देने का विचार क्यों किया. बिहार की जनता ने जो जनादेश नीतीश कुमार के नाम पर एनडीए को दिया, बिहार की जनता को धोखा मिला है.
–
डीकेएम/एबीएम