
श्रीनगर, 4 जुलाई . श्रीनगर Police ने अमरनाथ यात्रा को लेकर social media पर वायरल हो रहे भ्रामक दावों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया है कि लाल चौक के पास यात्रियों को ले जा रही बसों पर हमले और उनमें आग लगने की खबर पूरी तरह झूठी है. Police ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की है.
Saturday को श्रीनगर Police के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से जारी एडवाइजरी में कहा गया, “Police के संज्ञान में आया है कि social media पर एक भ्रामक वीडियो और उससे जुड़ी गलत जानकारी प्रसारित की जा रही है. इसमें दावा किया जा रहा है कि श्रीनगर के लाल चौक के पास अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं को ले जा रही बसों पर हमला किया गया और उनमें आग लगा दी गई.”
Police ने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और वायरल किया जा रहा वीडियो अमरनाथ यात्रा से बिल्कुल भी संबंधित नहीं है.
Police के अनुसार, कुछ लोग इस वीडियो को अमरनाथ यात्रा से जोड़कर गलत तरीके से प्रचारित कर रहे हैं, जिससे लोगों में भ्रम और अनावश्यक डर फैल सकता है. श्रीनगर Police ने कहा कि इस तरह की भ्रामक सामग्री कानून-व्यवस्था की स्थिति को प्रभावित कर सकती है और समाज में गलत संदेश पहुंचा सकती है.
एडवाइजरी में आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी अपुष्ट या भ्रामक जानकारी को न तो तैयार करें, न साझा करें और न ही उसे आगे प्रसारित करें. Police ने कहा कि बिना तथ्यों की पुष्टि किए किसी भी वीडियो, पोस्ट या संदेश को social media पर साझा करना अफवाहों को बढ़ावा दे सकता है और इससे सार्वजनिक शांति प्रभावित हो सकती है.
श्रीनगर Police ने चेतावनी दी है कि जो लोग जानबूझकर फर्जी या भ्रामक जानकारी तैयार करेंगे, उसे साझा करेंगे या रीपोस्ट करेंगे, उनके खिलाफ प्रचलित कानूनों के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. Police ने कहा कि social media का जिम्मेदारी से उपयोग करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है.
–
एससीएच/एमएस