
Patna, 24 जनवरी . बिहार के पूर्व Chief Minister और ‘India रत्न’ जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी जयंती पर पूरा देश याद कर रहा है. इसी बीच, Saturday को Patna में Chief Minister नीतीश कुमार समेत बिहार Government के कई कैबिनेट मंत्री ‘जननायक’ कर्पूरी ठाकुर के जयंती समारोह में शामिल हुए.
कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर बिहार Government में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हम ‘जननायक’ को उनकी जयंती पर याद करते हैं और बिहार Government व Chief Minister नीतीश कुमार के नेतृत्व में उनके दिखाए रास्ते पर चलते हैं.
समाचार एजेंसी से बातचीत में श्रवण कुमार ने कहा, “कर्पूरी ठाकुर एक ऐसे गरीब परिवार के बेटे थे, जिनके घर में कभी बिजली नहीं थी, लेकिन उन्होंने ऐसे घरों में रोशनी लाने का काम किया. सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में कर्पूरी ठाकुर के सपने साकार होते हुए नजर आए हैं.”
मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा, “मुझे कर्पूरी ठाकुर के सानिध्य में काम करने का अवसर मिला. अगर हम उनकी जन्मजयंती पर उनके थोड़े से गुण को भी आत्मसात करें तो यही सौभाग्य की बात होगी.”
उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के जैसे जननायक अब नहीं मिल सकते हैं. उन्होंने समाज और देश को जो दिया, उसका अनुकरण कोई भी नहीं कर सकता है. वे ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और संघर्ष के प्रतीक थे. हम सभी उन्हें मानने वाले लोग हैं. राम कृपाल यादव ने कहा कि बिहार में कर्पूरी ठाकुर की जयंती को हम सब हर साल बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं. आज भी हम उनके चरणों में सम्मान और दिल से श्रद्धांजलि देने आए हैं.
बिहार Government में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि आज हम सब कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने के लिए एक साथ आए हैं. उन्होंने गरीबों और पिछड़े वर्गों के लिए जो काम किया और बिहार की Political जिंदगी में जो मिसाल कायम की, वह आज के युवाओं के लिए सीखने का जरिया होना चाहिए.
पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि वह जननायक और सामाजिक न्याय के प्रणेता थे. लोगों के लिए उनके योगदान को पार्टी हर साल उनकी जयंती पर याद करती है. इसी परंपरा को जारी रखते हुए आज एक बार फिर बिहार के सभी जिलों में उनकी जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई जा रही है.
–
डीसीएच/