जॉर्जिया : गोलीबारी में चार लोगों की मौत, भारतीय दूतावास ने दुख जताया

अटलांटा, 24 जनवरी . अटलांटा में India के महावाणिज्य दूतावास ने जॉर्जिया में हुई गोलीबारी की घटना पर दुख व्यक्त किया है. इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक भारतीय नागरिक भी था. महावाणिज्य दूतावास ने उनके परिवार को पूरी मदद का आश्वासन दिया है.

भारतीय दूतावास ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “हम गोलीबारी की घटना से बहुत दुखी हैं, जो कथित तौर पर पारिवारिक विवाद से जुड़ी थी, जिसमें पीड़ितों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल था. आरोपी शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जा रही है.”

अधिकारियों के अनुसार, Police को सुबह लगभग 2:30 बजे ब्रूक आइवी कोर्ट के एक ब्लॉक में गोली चलने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची Police को घर के अंदर चार लोग घायल मिले थे, जिनकी बाद में मौत हो गई. शुरुआती जांच में अधिकारियों ने उसे घरेलू झगड़े का मामला माना है.

Police ने बताया कि जब गोलीबारी शुरू हुई तो घर के अंदर तीन छोटे बच्चे थे. बच्चों ने खुद को बचाने के लिए एक अलमारी में बंद कर लिया. इनमें से एक बच्चे ने गोलीबारी की सूचना दी. अधिकारी कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुंच गए. यह डर था कि शूटर अभी भी घर में हो सकता है, इसलिए Police ने तलाशी के लिए के-9 यूनिट तैनात कीं. अधिकारियों के अनुसार, बाद में एक Police कुत्ते ने संदिग्ध का पता पास के जंगल में लगाया, जहां उसे हिरासत में ले लिया गया.

घटना के दौरान बच्चों को कोई चोट नहीं आई और बाद में उन्हें परिवार के एक सदस्य की देखभाल में सौंप दिया गया.

Police ने संदिग्ध की पहचान अटलांटा के 51 वर्षीय विजय कुमार के रूप में की. वहीं, पीड़ितों की पहचान कुमार की पत्नी अटलांटा की 43 वर्षीय मीमू डोगरा, 33 वर्षीय गौरव कुमार, 37 वर्षीय निधि चंदर और 38 वर्षीय हरीश चंदर के रूप में की. ये सभी लॉरेंसविले के निवासी थे.

Police अधिकारियों ने बताया कि कथित तौर पर डोगरा और विजय कुमार के बीच अटलांटा में उनके घर पर बहस शुरू हुई. इसके बाद यह दंपति अपने 12 साल के बच्चे के साथ ब्रूक आइवी कोर्ट के घर गया, जहां बाद में गोलीबारी हुई.

डीसीएच/एएस

Leave a Comment