Skip to content
Friday, 13 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन

सुनील शेट्टी के बर्थडे पर बेटे अहान ने शेयर की खास तस्वीर, जैकी श्रॉफ ने भी दी शुभकामनाएं

सुनील शेट्टी के बर्थडे पर बेटे अहान ने शेयर की खास तस्वीर, जैकी श्रॉफ ने भी दी शुभकामनाएं

Mumbai , 11 अगस्त . Actor सुनील शेट्टी Tuesday को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर इंडस्ट्री के दोस्तों और परिवार के लोगों ने उन्हें जमकर बधाई दी. सुनील शेट्टी का जन्म 11 अगस्त 1961 में हुआ था.

एक्टर अहान शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर पिता सुनील शेट्टी के साथ तस्वीर पोस्ट कर उन्हें बर्थडे विश किया. उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे पापा, सुनील शेट्टी.”

Actor जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम के जरिए Actor सुनील शेट्टी को जन्मदिन की बधाई दी. Actor ने स्टोरीज सेक्शन पर जैकी के साथ तस्वीर पोस्ट की. इसके साथ लिखा, “असली भिडू. जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.”

जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी साथ में बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें बॉर्डर (1997), बाज: अ बर्ड इन डेंजर, हलचल और अपना सपना मनी-मनी शामिल हैं.

सुनील शेट्टी की बात करें तो उन्होंने अपने तीन दशक से अधिक लंबे करियर में 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है. उन्होंने 1992 की एक्शन फिल्म ‘बलवान’ से अपने अभिनय सफर की शुरुआत की थी. उन्हें मुख्य रूप से 90 के दशक के शीर्ष एक्शन हीरो और बाद में बेहतरीन कॉमेडी तथा संजीदा किरदारों के लिए जाना जाता है.

पहली फिल्म ‘बलवान’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखने के बाद Actor ने ‘मोहरा’, ‘दिलवाले’, ‘गोपी किशन’, और ‘सपूत’ जैसी फिल्मों से जबरदस्त एक्शन स्टार के रूप में पहचान बनाई, जिसके बाद उन्हें 90 के दशक के वह सबसे व्यस्त और सफल Actorओं में गिना जाने लगा.

वर्ष 2000 में आई फिल्म ‘हेरा फेरी’ ने उनकी एक्शन हीरो की छवि को बदला. इस फिल्म में ‘श्याम’ का उनका किरदार अमर हो गया. उन्होंने ‘धड़कन’ (2000) और ‘मैं हूं ना’ (2004) जैसी फिल्मों में अपने शानदार नेगेटिव और संजीदा अभिनय के लिए वाहवाही बटोरी. ‘धड़कन’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ खलनायक का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था.

अभिनय के अलावा, उन्होंने पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले ‘खेल’, ‘रक्त’ और ‘भागम भाग’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया.

–

एनएस/वीसी

Share