Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कूटनीति,राजनीति,अंतरराष्ट्रीय

राहुल गांधी के तंज पर विदेश मंत्रालय ने कहा- इटली के साथ मजबूत संबंध, एक-दूसरे का सम्मान करना होगा

राहुल गांधी के तंज पर विदेश मंत्रालय ने कहा- इटली के साथ मजबूत संबंध, एक-दूसरे का सम्मान करना होगा

New Delhi, 14 अगस्त . Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा India की विदेश नीति और Prime Minister मोदी को लेकर की गई व्यक्तिगत टिप्पणी के बाद सियासी माहौल काफी गर्म हो गया है. इस गहमागहमी के बीच विदेश मंत्रालय ने Friday को भारत-इटली के मजबूत संबंधों और डिप्लोमेटिक प्रोटोकॉल बनाए रखने पर जोर दिया.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में राहुल गांधी के मजाकिया अंदाज को लेकर उठाए गए सवाल का जवाब देते हुए कहा, “इटली के साथ हमारे मजबूत संबंध हैं. हाल के सालों में इटली के साथ हमारे संबंध हर तरह से बढ़े और बेहतर हुए हैं. यह जरूरी है कि कूटनीतिक तौर पर हम एक-दूसरे का सम्मान करते हुए और आपसी समझ रखते हुए द्विपक्षीय संबंध मजबूत करें.”

दरअसल, राहुल गांधी ने Thursday को New Delhi में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के साथ गले मिलकर पीएम मोदी के विदेशी नेताओं से सार्वजनिक तौर पर गले मिलने का मजाक उड़ाया था. इसके साथ ही उन्होंने India की विदेश नीति को लेकर भी निशाना साधा था.

इसके बाद कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने इटली की Prime Minister जॉर्जिया मेलोनी को लेकर ऐसी बातें कहीं जिन्हें आलोचकों ने बहुत अशिष्ट और गलत बताते हुए इसकी निंदा की है. अलग-अलग Political दलों के नेताओं ने इस बयान को घटिया बताया है.

आलोचकों ने कहा कि विपक्ष को केंद्र Government की कूटनीतिक रणनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को चुनौती देने का पूरा हक है लेकिन आलोचना तथ्यों, पॉलिसी और नतीजों के आधार पर होनी चाहिए न कि दिखावटी संकेतों पर.

BJP MP बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि उनकी बातों से वे विपक्ष के नेता कम और एक विफल स्टैंडअप कॉमेडियन ज्यादा लगते हैं. उन्होंने राहुल गांधी पर “लॉकर-रूम की बातें और घटिया इशारे” करने का आरोप लगाया और कहा कि देश को नेता विपक्ष से इस तरह के व्यवहार की उम्मीद नहीं है.

इसके अलावा, भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने भी सवाल उठाया कि Political बहस कितनी नीचे गिर सकती है? उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से असहमति पूरी तरह जायज है लेकिन एक विदेशी महिला नेता को उसमें घसीटना न तो समझदारी है और न ही नेतागिरी.

विश्लेषकों ने कहा, “सकारात्मक विपक्ष का मतलब होना चाहिए कि Government को बेरोजगारी, आर्थिक नीतियों, राष्ट्रीय सुरक्षा, डिप्लोमेसी और गवर्नेंस पर जवाबदेह ठहराया जाए. राहुल गांधी के पास ठीक यही करने के लिए संवैधानिक अधिकार है.”

–

केके/पीएम

Share