प्रधानमंत्री की ट्रंप से मुलाकात पर भाजपा सांसद बोले- ‘दुनिया में भारत की छवि मजबूत कर रहे पीएम मोदी’

New Delhi, 18 जून . Prime Minister Narendra Modi और अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी ‘वसुधैव कुटुंबकम’ को आधार बनाकर वैश्विक स्तर पर India की भूमिका को मजबूत कर रहे हैं.

BJP MP विजय बघेल ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि India और रूस के संबंध हमेशा से मजबूत और मैत्रीपूर्ण रहे हैं, लेकिन Prime Minister Narendra Modi विश्व के सभी देशों के साथ बेहतर और संतुलित संबंध स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं.

सांसद विजय बघेल ने कहा, “India ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना में विश्वास करता है और Prime Minister मोदी इसी सिद्धांत को आधार बनाकर वैश्विक स्तर पर India की भूमिका को मजबूत कर रहे हैं. दूसरे देशों के मन में India के प्रति क्या भावना है, वो जानें, लेकिन हम हमेशा सभी को साथ लेकर चलने की भावना रखते हैं. इसी को Prime Minister मोदी ने सिद्ध किया है.”

उन्होंने कहा, “डोनाल्ड ट्रंप हमेशा पीएम मोदी का सम्मान करते हैं. उसी तरह पीएम मोदी भी उनका सम्मान करते हैं. निश्चित रूप से दोनों नेताओं के रिश्ते अच्छे रहेंगे.” इसके साथ ही, विजय बघेल ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि India के विश्व के सभी देशों के साथ संबंध हमेशा मधुर, मजबूत और सहयोगपूर्ण बने रहें.

राज्यसभा सांसद उज्ज्वल निकम ने कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने Prime Minister Narendra Modi की खुलकर प्रशंसा की है और India को एक महान देश बताया है. उन्होंने यह भी कहा कि वह India की मदद के लिए हमेशा तैयार हैं. President ट्रंप अक्सर अपने बयानों से लोगों को चौंकाते रहे हैं, लेकिन मेरा मानना ​​है कि इस बार उन्होंने बहुत सकारात्मक बात कही है. उन्होंने India आने की इच्छा भी जताई है.”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि President ट्रंप आने वाले समय में India की प्रगति देखकर यहां की सराहना करेंगे.” उज्ज्वल निकम ने आगे कहा, “India की हमेशा कोशिश रही है और उसने कभी पहले आक्रमण करने पर जोर नहीं दिया. India ने हमेशा कहा है कि वह संरक्षण के लिए बिल्कुल तैयार रहेगा और इसी बात से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ होने के बाद पूरे विश्व में हमारी एक अच्छी मिसाल बनी है. यही हमारे Prime Minister की काबिलियत है.”

डीसीएच/

Leave a Comment