भाजपा विधायक भास्कर भट्टाचार्य का टीएमसी पर तीखा हमला, कहा- तृणमूल बिखर चुकी है

हुगली, 18 जून . पश्चिम बंगाल की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है. इस बीच भाजपा विधायक भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर तीखा हमला बोलते हुए पार्टी की संगठनात्मक स्थिति पर सवाल उठाए. उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस अब बिखर चुकी है और उसके कई नेता भ्रष्टाचार के मामलों में घिरे हुए हैं.

भट्टाचार्य ने से बातचीत के दौरान कहा कि टीएमसी के कई नेता Political कार्यकर्ता नहीं, बल्कि दबंगई के सहारे राजनीति करने वाले लोग थे. उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय तक लोगों को डराकर और दबाव बनाकर सत्ता में बने रहने की कोशिश की गई, लेकिन अब कानून अपना काम कर रहा है और जो भी कार्रवाई होगी वह कानूनी प्रक्रिया के तहत होगी.

भाजपा विधायक ने टीएमसी के कई नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के अनेक सदस्य या तो जेल में हैं या जमानत पर बाहर हैं. उन्होंने दावा किया कि जांच एजेंसियों की कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी, संपत्ति और अन्य मूल्यवान वस्तुएं बरामद हुई हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी खुलासे हो सकते हैं. भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्र Government की नीति स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जिन्होंने गलत तरीके से संपत्ति अर्जित की है, उनसे जवाब मांगा जाएगा.

हॉकरों से जुड़ी समस्याओं पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि वर्तमान हालात पूर्ववर्ती नीतियों का परिणाम हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली Government ने वर्षों तक प्रशासनिक अव्यवस्था और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया, जिसके कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि अब इन समस्याओं को व्यवस्थित तरीके से सुलझाने की जरूरत है.

उन्होंने राज्य में टीएमसी Government के भविष्य पर भी सवाल उठाए और कहा कि पार्टी का जनाधार लगातार कमजोर हो रहा है. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस टूट चुकी है. हमारी अंगुली पर वोट का जो निशान है, यह अभी तक है, लेकिन इसके पहले ही यह तृणमूल बिखर गया. उनकी जो रणनीति थी, शायद वह गलत थी. वह लोग अब यह समझ गए हैं. अब वह क्या करेंगे, उनकी पार्टी कहां जाएगी, क्या करेंगे, यह उनके ऊपर है.”

Prime Minister Narendra Modi के प्रस्तावित तारकेश्वर दौरे पर बोलते हुए भट्टाचार्य ने कहा कि Prime Minister पश्चिम बंगाल के लिए कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि 20 जून को पश्चिम बंगाल दिवस के रूप में मनाने की चर्चा है और Prime Minister राज्य के विकास से जुड़े कई नए प्रकल्पों तथा योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि Prime Minister का दौरा राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा.

पीआईएम/एएस

Leave a Comment