
Lucknow, 23 जून . Monday को Lucknow के अलीगंज क्षेत्र स्थित पुरनिया इलाके में भीषण आग लग गई थी. इस हादसे में 15 लोगों की जान चली गई और दो घायलों का केजीएमयू में इलाज जारी है.
इस हादसे में Lucknow के जानकीपुरम थाना गुडंबा के शाहजान, आलमबाग के सुखमनी सिंह, सीतापुर के आदित्य श्रीवास्तव, ज्वानिल चक्रवर्ती, गुडंबा के सागर पंत, हजरतगंज के नीलेश, Kanpur नगर के सय्यम, भविष्य, चिनहट की ज्योति, शहादतगंज के अब्दुल रहमान, न्यू अलीपुर कोलकाता की अनामिका सामंत, बाराबंकी के मो. अम्मार, उतरेठिया Lucknow के अनुच्छा और दक्षिणी 24 परगना, बंगाल की सोमाल्या की जान चली गई.
वहीं, इस हादसे में अलीगंज, Lucknow की रहने वाली लवप्रीत और ऐशबाग, Lucknow के रहने वाले जयंत गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज केजीएमयू में चल रहा है.
हादसे के बाद Government की ओर से एक्शन तेज कर दिया गया है. इमारत के मालिक समेत 4 नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ First Information Report दर्ज की गई है. बीएनएस की 105, 110, 125 और 3(5) की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है.
हादसे के बाद प्रशासन की ओर से लापरवाही की जांच शुरू की गई और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है. अग्निकांड में चार आरोपी निलंबित कर दिए गए हैं और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
निलंबित किए गए अधिकारियों में गौरव कुमार, एक्सईएन कलेक्शन जानकीपुरम, कमलेन्द्र कुमार सिंह, एफएसएसओ इंदिरा नगर, अनिल कुमार, सहायक अभियंता (एई) और प्रमोद पांडे, जूनियर इंजीनियर (जेई) शामिल हैं. Chief Minister के निर्देश के बाद इन अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की गई.
Monday को Police ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार आरोपियों में रामकृष्ण उपाध्याय (43 वर्ष), वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला (62 वर्ष), और तुषॉक कृष्णा जायसवाल (31 वर्ष) शामिल हैं.
–
एसडी/एएस