
New Delhi, 13 फरवरी . संसद के बजट सत्र में India के पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की एक किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ़ डेस्टिनी’ को लेकर बड़ा बवाल मचा है. Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संसद में इस किताब को पढ़ना चाहते थे, जिसे रक्षा मंत्री ने नियम का हवाला देते हुए रोक दिया. इसके बाद भाजपा के सांसदों ने राहुल गांधी पर देश में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है.
Union Minister गिरिराज सिंह ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी किसानों के मुद्दे पर भी देश को भ्रमित कर रहे हैं. झूठ और लोगों में भ्रम फैलाना ही इनका काम रह गया है.
गिरिराज सिंह ने कहा कि कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल पहले ही कह चुके हैं कि किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होगा. उनके अनुसार विपक्ष देश में अनावश्यक तनाव और भ्रम की स्थिति पैदा करना चाहता है.
BJP MP संजय जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने किताब को लेकर संसद में जो बयान दिया था, उसके साथ ही भाषण में कुछ बातों को प्रमाणित करने की बात कही थी, लेकिन पूरे दिन इंतजार के बावजूद वे ऐसा नहीं कर सके.
संजय जायसवाल ने कहा, “या तो राहुल गांधी अपने आरोपों को प्रमाणित करें या देश से माफी मांगें. हम उनका पीछा नहीं छोड़ने वाले हैं. बजट पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने इंडिया-यूएस एग्रीमेंट का जिक्र किया और वहां भी तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया था.
संजय जायसवाल ने Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि 2014 में शपथ लेने के बाद उन्होंने खुद को ‘पब्लिक सर्वेंट’ बताया और शासन की कार्यशैली में व्यापक बदलाव लाया. उनके अनुसार, मोदी Government ने प्रशासनिक तंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाई है.
BJP MP और उत्तर प्रदेश के पूर्व उपChief Minister दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जिनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है. वे हंगामा कर सुर्खियां बटोरने की कोशिश करते हैं.
उन्होंने दावा किया कि एनडीए Government ने विकास के क्षेत्र में कोई कसर नहीं छोड़ी है और विपक्ष के पास भ्रष्टाचार या विकास से जुड़ा कोई ठोस आरोप नहीं है.
वहीं, BJP MP कमलजीत सहरावत ने आरोप लगाया कि विपक्ष हर सत्र में नए मुद्दे उठाकर सदन की कार्यवाही बाधित करने की कोशिश करता है. जांच में अक्सर विपक्ष के आरोपों में तथ्य नहीं मिलते, जो उनकी विफलता को दर्शाता है.
दरअसल राहुल गांधी ने कहा था कि नरवणे की अप्रकाशित किताब के बारे में कहा था कि पूर्व थल सेनाध्यक्ष ने अपनी किताब में Government और Prime Minister के लिए कुछ असहज बातें लिखी हैं. इसके साथ ही कांग्रेस सांसद ने नरवणे के 2023 को किए एक एक्स पोस्ट का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व थल सेनाध्यक्ष ने लिखा- “हैलो दोस्तों. मेरी किताब अब उपलब्ध है. बस लिंक को फॉलो कीजिए. हैपी रीडिंग. जय हिंद.”
–
एसएके/वीसी