
New Delhi, 13 फरवरी . भाजपा राज्यसभा सदस्य रामेश्वर तेली ने कांग्रेस और उसके नेताओं पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब यूपीए Government सत्ता में थी, तब बड़ी संख्या में किसानों ने आत्महत्या की और उनके लिए कोई प्रभावी योजना नहीं थी. इसके विपरीत, 2014 के बाद केंद्र की Government ने किसानों के लिए कई योजनाएं शुरू कीं.
रामेश्वर तेली ने से कहा, “हमारी Government ने किसानों के हित में अनेक योजनाएं लागू की हैं. इनमें सबसे बड़ी योजना किसान सम्मान निधि है, जिसके तहत एक बड़ा फंड बनाया गया है ताकि हर किसान को इसका सीधा लाभ मिल सके.” उन्होंने दावा किया कि वर्तमान Government ने किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए हैं.
इसी दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर भी गंभीर आरोप लगाए. तेली ने कहा, “गौरव गोगोई के Pakistan से संबंध हैं और यह साबित हो चुका है. उनकी पत्नी Pakistan में एक एनजीओ के साथ काम करती हैं और Pakistan Government से वेतन भी लेती हैं.”
उन्होंने आगे कहा कि गोगोई की पत्नी की शादी को काफी समय हो चुका है, लेकिन अब तक उनकी पत्नी ने India की नागरिकता नहीं ली है. आज सोनिया गांधी भी भारतीय नागरिकता ले चुकी हैं. पता नहीं कि गौरव गोगोई की पत्नी ने अभी तक भारतीय नागरिकता क्यों नहीं ली, इसका रहस्य क्या है, यह समझ में नहीं आता.
राज्यसभा सदस्य ने यह भी कहा कि असम के Chief Minister ने सवाल उठाया है कि अगर गोगोई Pakistan नहीं गए, तो जो फोटो और वीडियो सामने आए हैं, वे कहां के हैं. तेली ने मांग की कि पूरे मामले की जांच होनी चाहिए.
फिलहाल रामेश्वर तेली के इन बयानों पर कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.
बता दें कि रामेश्वर तेली असम से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं और वे वर्तमान में असम का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्यसभा में सांसद हैं.
–
वीकेयू/एएस