
Lucknow, 2 जून . सुभासपा प्रमुख और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने Samajwadi Party पर निशाना साधा. उन्होंने आजमगढ़ में आतंकवादी पकड़े जाने, कानून-व्यवस्था, सीट बंटवारे के विवाद और विकास के मुद्दों पर अखिलेश यादव का घेराव किया.
उत्तर प्रदेश Government में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा, “Samajwadi Party आजमगढ़ को अपना गढ़ मानती है. यहां सपा के 10 विधायक और 2 सांसद हैं. जिला पंचायत अध्यक्ष, अधिकांश नगर पंचायतें, नगर पालिकाएं और ब्लॉक प्रमुख भी सपा के पास हैं. अखिलेश यादव ने भी सैफई छोड़कर आजमगढ़ में अपना घर बना लिया है. फिर भी यहां आतंकवादी पकड़े जा रहे हैं.”
ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “जिसके घर में आतंकवादी पकड़ा जाए, उसे क्या कहेंगे? यह समाजवादियों का संरक्षण नहीं तो और क्या है? अखिलेश यादव को बताना चाहिए कि उनके गढ़ में आतंकवादी कैसे रहते हैं.”
राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि सपा जिले को एक विश्वविद्यालय तक नहीं दे पाई, जबकि भाजपा Government ने युवाओं के लिए विश्वविद्यालय खोलकर बेहतर व्यवस्था दी है. Samajwadi Party के शासनकाल में दंगे होते थे और आमजन को भारी नुकसान उठाना पड़ता था, लेकिन योगी आदित्यनाथ Government में दंगों पर पूर्णता विराम लगा है. कई जगहों पर दंगे भड़काने की कोशिश की गई, लेकिन प्रशासन ने उन्हें नाकाम कर दिया.
उन्होंने आगे कहा कि कुछ घटनाओं में सपाइयों के नाम सामने आ रहे हैं. इस पर अखिलेश यादव कोई जवाब नहीं देंगे. भाजपा के राज में लगातार यूपी का विकास हो रहा है, यह बात जनता को भी पता चल गई है, इसीलिए जनता भाजपा को पसंद कर रही है.
ओम प्रकाश राजभर ने योगी Government की प्रशंसा करते हुए कहा कि गो-रक्षा पर Chief Minister का सख्त रुख सराहनीय है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा Government विकास और कानून-व्यवस्था दोनों मोर्चों पर अच्छा काम कर रही है, जबकि विपक्षी दल केवल आरोप लगाने में लगे हैं.
उन्होंने कहा कि जनता अब विकास और सुरक्षा चाहती है, न कि पुरानी राजनीति को पंसद कर रही है. युवाओं, किसानों और पिछड़ों के उत्थान के लिए भाजपा Government की नीतियों की सराहना हो रही है. इसी के चलते आगामी चुनावों में सपा-कांग्रेस गठबंधन को कमजोर बताते हुए कहा कि जनता विकास की राजनीति को समर्थन देगी.
–
एसएके/डीकेपी