
नोएडा, 13 मार्च . नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान न्यौछावर के पैसे बटोरने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. झगड़े के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई.
मामले में Police ने कार्रवाई करते हुए पांच वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो नाबालिगों को Police हिरासत में लिया गया है. Police के अनुसार यह घटना 12 मार्च को थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के अंतर्गत झुंडपुरा स्थित एक बारात घर के पास हुई. शादी समारोह में बरात चढ़त के दौरान लोग न्यौछावर के रूप में पैसे लुटा रहे थे, जिन्हें आसपास मौजूद युवक बटोर रहे थे.
इसी दौरान प्रथम पक्ष का एक युवक अपने भाई के साथ पैसे बटोरने के बाद घर लौट रहा था. वहीं दूसरी ओर दूसरे पक्ष के कुछ युवक और एक नाबालिग भी अपने साथियों के साथ वापस जा रहे थे. रास्ते में दोनों पक्षों के बीच न्यौछावर के पैसों के बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गई. Police के मुताबिक एक नाबालिग ने अपने साथी आसिफ उर्फ अत्थी को बताया कि मृतक ने उसके हिस्से के पैसे ले लिए हैं. इस बात से नाराज होकर आसिफ उर्फ अत्थी ने अपने साथियों रौनक, तौसीफ, सुदामा, सरफराज और एक अन्य नाबालिग के साथ मिलकर युवक पर हमला कर दिया.
झगड़े के दौरान आसिफ उर्फ अत्थी ने युवक पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन और स्थानीय लोग घायल युवक को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-24 Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
Police ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान कर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है. Police पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सभी शादी समारोह में न्यौछावर के पैसे बटोरने आए थे. पैसे इकट्ठा कर वापस लौटते समय रास्ते में बंटवारे को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया.
Police ने आरोपियों के कब्जे से शादी के दौरान एकत्र किए गए 1580 रुपये, हत्या में इस्तेमाल चाकू और रक्तरंजित कपड़े बरामद किए हैं. फिलहाल Police आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
पीकेटी/डीएससी