
अंबेडकरनगर, 14 जून . उत्तर प्रदेश Government के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एआईएमआईएम के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली पर निशाना साधा है.
पत्रकारों से बातचीत करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वो (शौकत अली) अनपढ़ हैं. आज भी किले का अवशेष है. दुनिया को पता है कि अफगानिस्तान से सैयद सालार मसूद गाजी देश के मठ-मंदिरों को लूटने, देश की संपत्ति लूटने के लिए और गुलाम बनाने के लिए आया था. 585 में से तमाम राजाओं की हार हुई. जब वह बहराइच की ओर बढ़ा तो राजभर महाराजा सुहेलदेव की ओर से तमाम राजाओं की एक बैठक की गई.
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव की ओर से बैठक में कहा गया कि देश सर्वोपरि है. देश रहेगा तो हम लोग राजा रहेंगे, नहीं तो हम गुलाम हो जाएंगे. ऐसे में सब लोग मिलकर लड़ो और बहराइच के नानपारा मैदान में 18 दिन युद्ध हुआ. 18वें दिन गाजी भाग खड़ा हुआ. महाराजा सुहेलदेव ने दौड़ाकर उसको मार दिया. वहां गाजी की मजार क्यों बनाई गई?
उन्होंने कहा कि जब यहां मुसलमानों के शासन में आईने अकबरी संविधान था. अंग्रेजों के शासन में गजेटियर संविधान था. इतिहास के पन्नों को उठाकर उनको (शौकत अली) पढ़ना चाहिए. जब इतिहास के पन्नों को पढ़ेंगे तब समझ आएगा. यह बयानबाजी केवल वोट के लिए की जा रही है. देश को लूटने और गुलाम बनाने वाले की पूजा नहीं की जाएगी बल्कि जिसने देश की सुरक्षा की और देश की संपत्ति को बचाया, उसकी पूजा होगी.
उन्होंने कहा कि बहराइच में महाराजा सुहेलदेव का स्मारक बनाया गया है और 56 फुट ऊंची प्रतिमा लगाई गई है. Prime Minister ने इसका शिलान्यास किया था और बाद में Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने इसका उद्घाटन किया.
बता दें कि एआईएमआईएम नेता शौकत अली खान ने कहा था कि ये वही लोग हैं जो देश के संविधान का सम्मान नहीं करते और बाबा साहेब अंबेडकर के बारे में भी बुरा-भला कहते हैं.
–
एसडी/पीएम