
Mumbai , 14 जून . शिवसेना की राष्ट्रीय प्रवक्ता शायना एनसी ने पंढरपुर में हुई दुखद दुर्घटना पर दुख प्रकट किया. उन्होंने कहा कि पैसा देकर किसी के परिवार को नहीं लाया जा सकता है. Government को हादसा रोकने के लिए उचित कदम उठाना चाहिए.
पंढरपुर में हुई दुखद दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए शिवसेना की राष्ट्रीय प्रवक्ता शायना एनसी ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि इस घटना में आठ से नौ लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं. Government ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है, लेकिन किसी भी आर्थिक सहायता से खोई हुई जान वापस नहीं लाई जा सकती. श्रद्धालु पूरी आस्था और विश्वास के साथ धार्मिक यात्राओं पर निकलते हैं, इसलिए ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाना चाहिए.
Maharashtra की राजनीति और विपक्षी दलों की गतिविधियों पर टिप्पणी करते हुए शायना एनसी ने कहा कि यदि किसी बैठक में सभी सांसदों को बुलाया जाए और अपेक्षा के अनुरूप उपस्थिति न हो तो यह स्पष्ट संकेत होता है कि संगठन के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि कई नेता अपनी अनुपस्थिति के लिए अलग-अलग कारण बता रहे हैं, लेकिन यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है.
बता दें कि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने Sunday को Mumbai स्थित मातोश्री में पार्टी सांसदों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई थी, लेकिन बैठक में सभी सांसद नहीं पहुंचे थे, जिसके बाद शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की तरफ से बताया गया था कि जो सांसद नहीं पहुंचे थे, वे ऑनलाइन जुड़े थे.
शायना एनसी ने इंडी अलायंस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इंडी अलायंस की Political स्थिति कमजोर हो चुकी है और उसके भविष्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की संभावित Political नजदीकियों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों नेता पहले भी साथ आ चुके हैं, लेकिन इसका अपेक्षित Political लाभ नहीं मिला था.
उन्होंने कहा कि Maharashtra की जनता अब केवल विकास और प्रदर्शन आधारित राजनीति चाहती है. उन्होंने दावा किया कि राज्य में महायुति गठबंधन ही जनता की उम्मीदों पर खरा उतर रहा है और आने वाले समय में भी उसे जनता का समर्थन मिलता रहेगा.
–
एसएके/डीकेपी