पीएम मोदी के 12 साल: जामनगर होमगार्ड्स ने तैयार किए 12 हजार सीड बॉल्स, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

जामनगर, 14 जून . Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र Government के 12 वर्षों के सफल और जनविश्वास से भरे कार्यकाल के उपलक्ष्य में जामनगर जिला होमगार्ड्स परिवार द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरित क्रांति की दिशा में सराहनीय पहल की गई है.

जामनगर जिला होमगार्ड्स ने 12,000 से अधिक सीड बॉल्स (बीज गोलियां) तैयार कर पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया है. इन सीड बॉल्स में सरगवा, नींबू, खैर, गोरस, इमली, हरमो, वटवृक्ष, जामुन, पीपल और गुलमोहर सहित विभिन्न प्रकार के वृक्षों के बीज शामिल किए गए हैं.

सीड बॉल्स तैयार करने के लिए जामनगर महानगरपालिका (जेएमसी) के सहयोग से काली मिट्टी और गोबर की प्राकृतिक खाद का उपयोग किया गया. तैयार की गई सभी सीड बॉल्स जामनगर वन विभाग को सौंपी जाएंगी, जहां से वर्षा ऋतु से पहले विभिन्न क्षेत्रों में उनका रोपण और उपयोग किया जाएगा ताकि हरित आवरण बढ़ाया जा सके और पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा मिल सके.

Gujarat के जामनगर जिला होमगार्ड कमांडेंट गिरीश सरवैया ने समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा कि यशस्‍वी Prime Minister Narendra Modi के विकास, विश्‍वास और लोक कल्‍याण के तहत Gujarat Government द्वारा निर्देशित और गृह विभाग के आदेश के अनुसार हम लोग पीएम मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल के उत्‍सव में सहभागी होने जाने जा रहे हैं.

उन्‍होंने बताया कि हमारा जामनगर का होमगार्ड का परिवार वन विभाग के साथ मिलकर पीएम मोदी के हरियाली क्रांति के विचार में भी सहभागी होगा. इसी के तहत हम सब जामनगर के भीतर 12 साल के तहत हम 12 हजार सीड-बॉल्स (बीज गोलियां) बना रहे हैं.

सरवैया ने कहा कि सीड-बॉल्स के भीतर अलग-अलग पेड़ के बीजों को मिट्टी और गोबर को मिलाकर लड्डू की आकृति दे देते हैं. इनको हम वन विभाग को देंगे और जो बारिश से पहले जरूरत की जगह पर लगा देंगे. बारिश होने पर इनमें से बीज निकलेंगे और आने वाले समय में ये बड़े पेड़ का रूप ले लेंगे.

एएसएच/पीएम

Leave a Comment