जैकी श्रॉफ ने राज बब्बर को उनके 74वें जन्मदिन पर दी बधाई

Mumbai , 23 जून . Bollywood Actor जैकी श्रॉफ ने Actor-राजनेता राज बब्बर को उनके 74वें जन्मदिन के अवसर पर social media के जरिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं. राज बब्बर 23 जून को अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं.

Actor जैकी श्रॉफ ने अपने social media अकाउंट पर दिग्गज Actor और राजनेता राज बब्बर की एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में “वार्म विशेज” लिखा और राज बब्बर को टैग भी किया.

जैकी श्रॉफ द्वारा साझा की गई तस्वीर में युवा राज बब्बर सफेद टक्सीडो और बो-टाई पहने नजर आ रहे हैं.

23 जून 1952 को जन्मे राज बब्बर ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अभिनय की शिक्षा प्राप्त की. उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘किस्सा कुर्सी का’ से की और बाद में हिंदी तथा पंजाबी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई.

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंसाफ का तराजू, निकाह, आज की आवाज, अगर तुम न होते, जिद्दी, बरसात, याराना और आंखें जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों और समीक्षकों की खूब सराहना बटोरी.

निजी जीवन में राज बब्बर की पत्नी प्रसिद्ध रंगकर्मी और Actress नादिरा बब्बर हैं. दोनों के दो बच्चे हैं- बेटी व थिएटर Actress और निर्माता जूही बब्बर तथा बेटा Actor आर्य बब्बर हैं. Actor अनूप सोनी जूही बब्बर के पति हैं और इस तरह राज बब्बर के दामाद हैं.

राज बब्बर और दिवंगत Actress स्मिता पाटिल की प्रेम कहानी 1980 के दशक में काफी चर्चा में रही थी. स्मिता पाटिल और राज बब्बर के पुत्र प्रतीक स्मिता पाटिल भी फिल्म Actor हैं. स्मिता पाटिल का 1986 में बेटे प्रतीक के जन्म के कुछ समय बाद निधन हो गया था.

काम के मोर्चे पर राज बब्बर को आखिरी बार पारिवारिक कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज ‘हैप्पी फैमिली: कंडीशंस अप्लाई’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने मनसुखलाल ढोलकिया का किरदार निभाया था.

पीएम

Leave a Comment