उत्तराखंड: मसूरी नगर पालिका को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

मसूरी, 23 जून . उत्तराखंड के मसूरी में उस समय हड़कंप मच गया जब नगर पालिका परिषद मसूरी और एसडीएम कार्यालय को एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ. कथित तौर पर खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजे गए इस मेल में नगर पालिका कार्यालय समेत उत्तराखंड और दिल्ली के कई महत्वपूर्ण स्थलों पर बम विस्फोट की धमकी दी गई है.

धमकी की सूचना मिलते ही Police, प्रशासन और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गईं. नगर पालिका परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल को भी जांच में लगाया गया है.

मसूरी के कोतवाल देवेंद्र चौहान ने बताया कि धमकी भरे ई-मेल की सत्यता और उसके स्रोत की जांच की जा रही है. ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति या संगठन की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. Police आईपी एड्रेस, सर्वर डिटेल और अन्य डिजिटल माध्यमों की जांच कर रही है.

प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध वस्तु अथवा व्यक्ति की सूचना तत्काल Police को देने की अपील की है. फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां किसी भी खतरे को लेकर पूरी तरह सतर्क हैं.

धमकी भरे ई-मेल ने मसूरी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब सबकी नजर जांच एजेंसियों पर है कि यह धमकी महज शरारत है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी हुई है.

बीते महीने देश के अलग-अलग हिस्सों लगातार स्कूलों और Governmentी कार्यालयों को धमकी भरे संदेश मिले थे. 21 मई को चंडीगढ़ के कुछ स्कूलों और Haryana के Chief Minister कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी.

चंडीगढ़ के स्कूलों और Haryana सीएम के कार्यालय को ईमेल के जरिए धमकी दी थी. तथाकथित ईमेल में चंडीगढ़ के स्कूलों में दोपहर 1.11 बजे बम धमाके की धमकी मिली. इसमें लिखा था, “खालिस्तान वाले बच्चियों के खिलाफ नहीं है. अपने बच्चे बचाओ.”

ईमेल में Haryana सीएम कार्यालय में दोपहर 3.11 बजे बम विस्फोट की धमकी दी गई थी. इसमें लिखा था, “जून 1984 में दरबार साहिब पर हिंदुस्तानी फौज के हमले में Haryana ने मिठाई बांटी थी. इसका बदला.” इसके अलावा, दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक पर 6 जून तक लगातार आईईडी धमाके की धमकी दी गई थी.

–

एसडी/पीएम

Leave a Comment