पाटलिपुत्र स्टेशन पर हंगामे को लेकर जेडीयू नेता नीरज कुमार बोले, ‘छात्रों के नाम पर उपद्रव अक्षम्य अपराध’

Patna, 14 जून . Patna में मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे छात्रों की ट्रेन लेट होने के बाद हंगामा हो गया. इस दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसके बाद बिहार की सियासत गर्म हो गई है. इस मामले पर जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि अगर उपद्रवियों ने छात्रों के नाम पर ऐसी घटना को अंजाम दिया है, तो यह पूरी तरह से अक्षम्य अपराध है.

जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने से कहा, “पाटलिपुत्र स्टेशन का परीक्षा से कोई लेना-देना नहीं है. अगर परीक्षा केंद्र को लेकर कोई विवाद होता तो बात समझ में आती, लेकिन अगर उपद्रवियों ने छात्रों के नाम पर ऐसी घटना को अंजाम दिया है, तो यह पूरी तरह से अक्षम्य अपराध है. ऐसे मामले में बिना किसी Political हस्तक्षेप के सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इधर, पश्चिम बंगाल में टीएमसी में सांसदों-विधायकों के बागी होने और पार्टी में फूट लगातार जारी है. इसको लेकर दिल्‍ली में हो रही पार्टी मीटिंग को लेकर जेडीयू नेता ने प्रतिक्रिया जाहिर की है.

नीरज कुमार ने कहा, “यह एक स्वाभाविक Political प्रक्रिया है. पश्चिम बंगाल में चुनावी हार के बाद ममता बनर्जी ने कहा था कि जो भी पार्टी में रहना चाहता है, रह सकता है, वरना वे जा सकते हैं. एक तरफ ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी, राहुल गांधी से मिल रहे हैं, तो दूसरी तरफ उनकी पार्टी के कुछ सांसद राज्य के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी से मिलने जा रहे हैं. कौन हारेगा और कौन जीतेगा, यह आने वाले दिनों में आंकड़ों से तय होगा.”

उन्‍होंने कहा कि सायोनी घोष ने दल के नेतृत्‍व के प्रति नाराजगी जाहिर की तो ममता बनर्जी ने उन्‍हें युवा संगठन अध्‍यक्ष के पद से हटा दिया. जब उनको पद दिया गया तो क्‍या कारण था और अब हटाने के पीछे का क्‍या कारण है. ममता बनर्जी को इन बातों को स्‍पष्‍ट करना चाहिए.

राबड़ी देवी को Governmentी बंगला खाली करने के लिए दिए गए 15 दिन के अल्टीमेटम की समय सीमा खत्म होने पर नीरज कुमार ने कहा कि नोटिस पहले ही भेजा जा चुका है और उसमें समय सीमा का जिक्र था. अब राष्ट्रीय जनता दल कह रहा है कि वे घर खाली नहीं करेंगे और उस पर कब्ज़ा बनाए रखेंगे. कानून सभी के लिए समान है.

उन्‍होंने कहा कि नीतीश कुमार ने Chief Minister पद छोड़ने के 15 दिनों के भीतर 1 अन्ने मार्ग स्थित Governmentी आवास खाली कर दिया था. उन्होंने दिल्ली में आवंटित आवास भी समय पर खाली कर दिया था. अब यह देखना बाकी है कि कानून ज्‍यादा महत्वपूर्ण है या उनकी जिद, खासकर तब जब उस घर में दो पूर्व Chief Minister रहते हैं.

पीएम मोदी फ्रांस दौरे पर हैं. इस दौरान उन्‍होंने फ्रांस के राष्‍ट्रपत‍ि इमैनुएल मैंक्रों से मुलाकात की.‍ इस पर जेडीयू नेता ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संकट को देखते हुए यह मुलाकात राजनयिक क्षेत्र में बहुत महत्‍वपूर्ण है. अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे विवाद ने पूरी दुनिया को परेशानी में डाला है. दुनिया आर्थिक संकट से जूझ रहा है. इस मुलाकात और वार्ता से फ्रांस-India के राजनयिक संबंध बेहतर होंगे.

शिवसेना (यूबीटी) के अध्‍यक्ष उद्धव ठाकरे ने पार्टी में फूट की आशंका को देखते हुए बैठक बुलाई है. इसको लेकर नीरज कुमार ने कहा कि शिवसेना वैचारिक रूप से एक संक्रमण के दौर में है. ऐसी स्थिति में बैठक बुलाना उनका आंतरिक मामला है.

एएसएच/डीएससी

Leave a Comment