
Patna, 26 फरवरी . बिहार Government में मंत्री जमा खान ने एआईएमआईएम नेता मुफ़्ती इस्माइल के बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि टैलेंटेड खिलाड़ियों को खेलने से कोई रोक नहीं सकता है.
टी-20 विश्व कप में सुपर-8 के पहले मुकाबले में India को साउथ अफ्रीका के सामने बुरी हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद खेल पर राजनीति हावी हो गई है. एआईएमआईएम नेता मुफ़्ती इस्माइल का दावा है कि टीम इंडिया से मुस्लिम खिलाड़ियों को बाहर रखा जा रहा है, जिसकी वजह से India को हार का सामना करना पड़ा.
से बातचीत में एआईएमआईएम नेता मुफ़्ती इस्माइल ने कहा कि मुस्लिम कम्युनिटी के टैलेंटेड प्लेयर्स को साइडलाइन किया जा रहा है. मुस्लिम प्लेयर्स को टीम से बाहर रखा जा रहा है. इसी वजह से टीम हाल ही में हारी. इसकी वजह यह है कि काबिल मुस्लिम प्लेयर्स को बेंच पर बैठा दिया गया, जबकि दूसरों को रिकमेंडेशन के आधार पर चुना गया.
एआईएमआईएम नेता मुफ़्ती इस्माइल के बयान पर पलटवार करते हुए बिहार Government में मंत्री जमा खान ने कहा कि ऐसा नहीं है. अगर कोई टैलेंटेड है, तो उसे कोई नहीं रोक सकता है. हमारे समाज से बहुत सारे लोग टीम इंडिया के लिए खेले हैं.
बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर मंत्री जमा खान ने कहा कि वह कुछ नया नहीं कह रहे हैं, वह वही बातें दोहरा रहे हैं. यह उनके बोलने का हमेशा का घमंडी तरीका है. वह सिर्फ बुराई करना जानते हैं, उन्हें असली काम से कोई लेना-देना नहीं है. वे उस नेता पर आरोप लगा रहे हैं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन बिहार के लिए समर्पित कर दिया.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर मंत्री जमा खान ने कहा कि वे इसलिए आए हैं क्योंकि उन्हें बिहार के विकास की चिंता है.
Maharashtra Government में मंत्री नितेश राणे के बयान पर जमा खान ने कहा कि उनके पास सही जानकारी नहीं है. ऐसे झूठे बयान देश को नुकसान पहुंचाते हैं और ऐसे बयान नहीं देने चाहिए. मदरसे का मतलब ‘इल्म’ होता है, जहां लोग शिक्षा पाते हैं. लोगों को मदरसों के बारे में सीखना चाहिए. हर मदरसा गलत नहीं होता.
–
डीकेएम/एबीएम