नीतीश-लालू का युग प्रगतिशील राजनीति का गवाह : मनोज झा

New Delhi, 6 मार्च . आरजेडी सांसद मनोज झा ने बिहार में लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार के युग के अंत की आशंकाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये कौन से विद्वान व्यक्ति ऐसा कह रहे हैं. युग का अंत यूं ही नहीं होता और सच तो यह है कि जो भी इतिहास व राजनीति विज्ञान के छात्र रहे हैं, वे जानते हैं कि किसी युग का अंत नहीं होता है. उन्होंने कहा कि युग कैलेंडर की तरह थोड़ी है कि 30 तारीख के बाद अगला महीना आएगा. निरंतरता भी कोई चीज होती है.

आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि जो लोग इस तरह के मंसूबे पाल रहे हैं, उनको समझना चाहिए कि बिहार की धरती का जर्रा-जर्रा प्रगतिशील राजनीति के पक्ष में रहता है. प्रतिगामी राजनीति के पक्ष में नहीं रहता. मनोज झा ने कहा कि हलाल-झटका के पक्ष में नहीं रहता. ये सब लोगों को समझना चाहिए.

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के social media हैंडल से जो पोस्ट डाली गई और उसी दिन बिहार के गवर्नर भी बदल जाते हैं. इसके पीछे जाहिर है कि कुछ न कुछ खेल है. हिंदुस्तान में कितनी भी गोपनीयता होती है लेकिन वो चंद दिनों के लिए होती है. बाद में सब कुछ बाहर आ ही जाएगा.

अमेरिका की ओर से India को रूस से कच्चे तेल खरीदने के लिए 30 दिनों की छूट मिलने पर मनोज झा ने कहा कि ये सवाल पेट्रोलियम मंत्रालय से पूछा जाना चाहिए. विपक्षी दल लगातार यही बात कह रहे थे औऱ आज फिर यह प्रमाणित हो रही है. ये क्या दादागिरी है और अमेरिका की भाषा देखिए कि किस तरह कहा गया. संविधान की प्रस्तावना में सार्वभौमिक का मतलब क्या है? आपने सब मिट्टी में मिलाकर रख दिया, आपको शर्म आनी चाहिए.

बता दें कि नीतीश कुमार के राज्यसभा उम्मीदवार के लिए नामांकन करने के बाद बिहार में Political बयानबाजी तेज हो गई है. आरडजेडी नेता तेजस्वी यादव ने Thursday को कहा था कि नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं; उनके साथ हमारी पूरी सहानुभूति है. हमें पता है कि क्या हो रहा है और वह किस दौर से गुजर रहे हैं. अगर हम वहां होते, तो शायद नीतीश कुमार को इस स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता. उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार दबाव बना रही थी. आखिरकार, यह तो होना ही था. नीतीश कुमार ने 20 साल तक बिहार की सेवा की और हम उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं.

एसडी/पीयूष

Leave a Comment