भारतीय जलक्षेत्र के पास ईरानी युद्धपोत डुबाने की अमेरिकी कार्रवाई पर ओवैसी बोले- सरकार तुरंत दे स्पष्टीकरण

हैदराबाद, 6 मार्च . एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय जलक्षेत्र के करीब अमेरिकी नौसेना की ओर से ईरानी युद्धपोत को डुबोने पर कड़ी आलोचना की. ओवैसी ने मांग करते हुए कहा कि India Government को इस पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए और अमेरिकी कार्रवाई की निंदा करनी चाहिए.

असदुद्दीन ओवैसी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “अमेरिकी नौसेना के भारतीय जलक्षेत्र के इतने करीब ईरानी जहाज डुबोने के बारे में बहुत सारे सवाल हैं, जिनके जवाब नहीं मिले हैं. जवाब Government को देने चाहिए, लेकिन Prime Minister और विदेश मंत्री चुप हैं. यह हमारे देश के लोगों के प्रति उनकी संवैधानिक जिम्मेदारी को नजरअंदाज करना है.”

हैदराबाद के सांसद ने Government से यह स्पष्ट करने की मांग की कि क्या ट्रंप प्रशासन ने ईरानी जहाज को निशाना बनाने से पहले उन्हें सूचित किया था. सांसद ने पोस्ट में लिखा, “क्या ट्रंप प्रशासन ने भारतीय जलक्षेत्र के इतने करीब न्यूक्लियर सबमरीन इस्तेमाल करने और वॉर जोन को बढ़ाने का फैसला करने से पहले India Government को बताया था? आखिर हम भी क्वाड के सदस्य हैं और अमेरिका के रणनीतिक साझेदार हैं.”

उन्होंने पूछा, “अगर यह चीनी नौसेना के लिए इन जलक्षेत्र में काम करने का एक उदाहरण बन जाता है, तो क्या मोदी Government तब भी चुप रहेगी?”

एक अन्य पोस्ट में ओवैसी ने लिखा, “अगर अमेरिका आसपास मौजूद दो अन्य ईरानी जहाजों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई दोहराता है, तो क्या Government तब भी ‘रेत में सिर छिपाए शुतुरमुर्ग’ की तरह व्यवहार करेगी.”

असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा, “यह India की लंबे समय से बनी रणनीतिक संप्रभुता की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाता है और हमें वैश्विक मंचों पर अप्रासंगिक बना सकता है.”

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि Government इस घटना की स्पष्ट शब्दों में निंदा करे और प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अमेरिका की ओर से ईरान पर किए गए हमले पर अपना विस्तृत रुख स्पष्ट करे.

डीसीएच/

Leave a Comment