
कोलकाता, 29 अप्रैल . पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान जारी है. इसी क्रम में बंगाल की Chief Minister और भवानीपुर विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की उम्मीदवार ममता बनर्जी ने दक्षिण कोलकाता के एक मतदान केंद्र का दौरा किया और चुनावी प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए.
ममता बनर्जी ने पत्रकारों से बात करते हुए आरोप लगाया कि उनके पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हिंसा की गई है. उन्होंने कहा कि “देखिए हमारे कार्यकर्ता को रात में कैसे पीटा गया. यह किस तरह की गुंडागर्दी है? वोटिंग इस तरह नहीं होती, बल्कि शांतिपूर्ण ढंग से होनी चाहिए. चुनाव लोकतंत्र का त्योहार है, लेकिन इसे पूरी तरह बर्बाद करने की कोशिश की जा रही है.
उन्होंने सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा जबरदस्ती चुनाव में धांधली करना चाहती है. उन्होंने यह भी कहा कि टीएमसी के कार्यकर्ता अपने स्थान पर डटे रहेंगे, चाहे उन्हें कितनी भी मुश्किलों का सामना करना पड़े.
Chief Minister ने चुनाव प्रक्रिया में बाहरी हस्तक्षेप का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि कई ऐसे अधिकारी और ऑब्ज़र्वर बंगाल में लाए गए हैं, जो राज्य की परिस्थितियों को समझते नहीं हैं. उनके अनुसार, कुछ ऑब्ज़र्वर टीएमसी के एजेंटों को निशाना बना रहे हैं और Police थानों में जाकर दबाव बना रहे हैं.
ममता बनर्जी ने केंद्रीय सुरक्षा बलों पर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि “कल रात सीआरपीएफ ने बिना स्थानीय Police के 70 नंबर वार्ड के पार्षद के घर पर कार्रवाई की. उस समय घर में केवल उनकी पत्नी और बच्चा मौजूद थे, इसके बावजूद वहां तोड़फोड़ की गई.” इस घटना को उन्होंने अत्याचार करार देते हुए कहा कि वह पूरी रात जागती रहीं और हालात पर नजर बनाए रखी.
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बाहरी ऑब्ज़र्वर भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं. उनके मुताबिक, “भाजपा जो कहती है, वही किया जा रहा है. हमारे पोस्टर तक हटा दिए गए हैं. क्या चुनाव ऐसे होते हैं? वोट मतदाता डालेंगे, न कि Police या सुरक्षा बल.”
Chief Minister ने दोहराया कि उनकी पार्टी और वे खुद चाहते हैं कि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो. उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे निर्भय होकर मतदान करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लें.
–
एसएके/पीएम