Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,समाज,कानून,राष्ट्रीय

कोलकाता के न्यू टाउन में रातभर चली छापेमारी, 2.20 करोड़ रुपये नकद बरामद; महिला समेत सात गिरफ्तार

कोलकाता के न्यू टाउन में रातभर चली छापेमारी, 2.20 करोड़ रुपये नकद बरामद; महिला समेत सात गिरफ्तार

कोलकाता, 14 जुलाई . कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके न्यू टाउन स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में रातभर चली संयुक्त छापेमारी के दौरान Police ने करीब 2.20 करोड़ रुपये की बेहिसाबी नकदी बरामद की है. इस कार्रवाई में एक महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Police अधिकारियों के अनुसार, यह संयुक्त अभियान Monday रात शुरू हुआ और Tuesday सुबह तक चला. कार्रवाई में बिधाननगर सिटी Police के डिटेक्टिव विभाग, टेक्नो सिटी Police थाना और बिधाननगर साइबर क्राइम Police स्टेशन की टीमों ने हिस्सा लिया. Police को गेस्ट हाउस में बड़ी मात्रा में नकदी और सोना रखे होने की गुप्त सूचना मिली थी.

जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद नकदी कहां से आई और इसे गेस्ट हाउस में किस उद्देश्य से रखा गया था. साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या इस रकम को हवाला नेटवर्क के जरिए ठिकाने लगाने की योजना थी.

Police के मुताबिक, शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह रकम साइबर ठगी से हासिल की गई हो सकती है. इसी शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई थी, जिसके बाद भारी मात्रा में नकदी और सोना बरामद हुआ.

जांच अधिकारी गेस्ट हाउस के मालिक और वहां मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ कर रहे हैं ताकि बरामद नकदी और सोने के स्रोत का पता लगाया जा सके तथा इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके.

छापेमारी के दौरान Police ने जांच के लिए कई दस्तावेज भी जब्त किए हैं. इसके अलावा गेस्ट हाउस परिसर से मिले चार वाहनों को भी कब्जे में लेकर जांच का हिस्सा बनाया गया है.

Police सभी सात गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस मामले से जुड़े बड़े नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है. मामले की जांच जारी है.

–

डीएससी

Share