
सीहोर 6 मार्च . Madhya Pradesh के सीहोर जिले में जमीन को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई के बेटे और बेटी की हत्या कर दी. Police आरोपी की तलाश में जुटी है.
मामला आष्टा क्षेत्र के सिद्धि गंज थाना क्षेत्र के धर्मपुरी गांव का है. यहां के हरि सिंह मालवीय का अपने छोटे भाई जगदीश मालवीय से जमीन को लेकर लंबे अरसे से विवाद चल रहा था.
बताया जा रहा है कि Friday की सुबह जगदीश घर पर नहीं था, जबकि उसके दो बच्चे जिनकी उम्र 20 से 22 साल है, शीतल और कुलदीप. दोनों ही बच्चे बोर्ड परीक्षा दे रहे थे और Friday को उनका पर्चा भी था. वह परीक्षा केंद्र जाने की तैयारी में थे तभी हरि सिंह ने दोनों बच्चों पर जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी ने यह हमला लाठी डंडों से किया था. गंभीर रूप से घायल शीतल और कुलदीप को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
Police जानकारी के अनुसार, गंभीर रूप से घायल शीतल और कुलदीप की मौत हो गई. दोनों भाइयों के बीच लंबे अरसे से जमीनी विवाद चल रहा था और आशंका है कि इसी विवाद के चलते आरोपी ने अपने भतीजे और भतीजी की हत्या की है.
घटना के बाद से आरोपी फरार है और Police उसकी तलाश में जुटी है. इस घटना से गुस्साए लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और उनकी एक Police जवान से धक्का मुक्की भी हुई.
हालांकि, Police ने स्थिति को संभाला और शव का पोस्टमार्टम किया गया.
इस बीच, Police ने हमले के बाद फरार हुए आरोपी हरीश मालवीय की तलाश के लिए गहन अभियान शुरू कर दिया है. अतिरिक्त Police अधीक्षक सुनीता रावत ने कहा कि उसे पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
वरिष्ठ Police निरीक्षक गिरीश दुबे ने बताया कि अपराध स्थल वाले गांव और अस्पताल में अतिरिक्त बल तैनात करने के बाद स्थिति को नियंत्रण में है. उन्होंने आगे कहा, “मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी व्यक्ति की तलाश जारी है.”
–
एसएनपी/एसके