
New Delhi, 15 अप्रैल . केंद्र Government के कृषि सचिव डॉ. मांगीलाल जाट ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि India कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है लेकिन हाल के दिनों में फर्टिलाइजर की कमी को लेकर चिंता है. उन्होंने कहा कि Government सॉइल हेल्थ कार्ड के इस्तेमाल को बेहतर बनाने और ऑर्गेनिक रिसोर्स की बेहतर रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देने पर फोकस कर रही है ताकि निर्भरता कम हो और इस समस्या का समाधान हो सके.
उन्होंने कहा कि मौजूदा वक्त में 33 मिलियन टन उर्वरक का उपयोग बढ़ गया है. उर्वरक ज्यादातर आयात किया जाता है. एक तरफ आत्मनिर्भरता की बात की जाती है, तो दूसरी ओर ज्यादातर उर्वरक आयात किया जा रहा है; ऐसे में आत्मनिर्भरता कैसा आएगी? इसी को ध्यान में रखते हुए हम काफी समय से इसे लेकर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि एक ही दिशा में जाने से आत्मनिर्भरता नहीं आ सकती. उसके लिए विस्तृत रणनीति बनानी होगी.
उन्होंने कहा कि शॉर्ट कर्म, मीडियम टर्म और लॉन्ग टर्म के लिए रणनीति बनानी होगी. जिससे कि स्टेप बाई स्टेप हम आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ें. इसी की ध्यान में रखते हुए नेशनल एकेडमी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज (एमएएएस) की ओर से मंथन किया गया. जिसमें अलग-अलग सेक्टर्स के विद्वान मौजूद थे और किसान संगठनों के लोग भी इस मंथन में शामिल हुए. उनके साथ चर्चा की गई.
उन्होंने बताया कि मंथन में रणनीति पर फोकस किया गया. India Government ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर काफी फोकस किया. पीएम मोदी ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड का एक मिशन लॉन्च किया. उन्होंने कहा कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड का यूज करते हुए फर्टिलाइज का यूज करने पर जोर दिया गया.
उन्होंने कहा कि एआई और तकनीक का सहारा लेने पर जोर दिया गया. चावल, गेहूं सहित चार-पांच फसलों में फर्टिलाइजर का ज्यादा उपयोग किया जाता है. ऐसे में धान और कुछ अन्य फसलों का डायवर्सिफिकेशन अगर पल्सेज और ऑयल सीड के करेंगे तो ऑयल सीड पल्सेज में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगे. दूसरा, इन फसलों में केमिकल फर्टिलाइजर का उपयोग काफी कम होता है. ऐसे में जो दूसरी फसलों में फर्टिलाइजर यूज किया जा रहा है, उसकी लोड सेटिंग होगी.
–
एसडी/पीएम