
कोडरमा, 15 अप्रैल . Jharkhand के कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत घरबरियावर गांव में एक सात साल के मासूम की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. अज्ञात अपराधियों ने घर में सो रहे बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और शव को पास के ही एक कुएं में फेंक दिया.
इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल है. मृतक की पहचान पवन यादव के पुत्र आर्यन कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, आर्यन Tuesday की रात अपनी मां और बहन के साथ घर के भीतर सोया था. देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने बड़ी चालाकी से घर में प्रवेश किया और सोते हुए मासूम का अपहरण कर लिया.
Wednesday सुबह जब परिजनों की नींद खुली, तो आर्यन को बिस्तर से गायब पाकर उनके होश उड़ गए. काफी खोजबीन के बाद घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक कुएं में बच्चे का शव तैरता हुआ मिला. घटना की सूचना मिलते ही गांव में भारी भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया.
मासूम आर्यन का शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई. सूचना पाकर डोमचांच थाना Police तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. Police के अनुसार, मामला प्रथम दृष्टया अपहरण के बाद हत्या का प्रतीत होता है. फिलहाल Police गांव के संदिग्धों और परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के कारणों और हत्यारों का सुराग मिल सके.
इधर, मासूम की हत्या से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. ग्रामीणों ने Police प्रशासन से अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है. एहतियात के तौर पर गांव में Police बल की गश्त बढ़ा दी गई है.
–
एसएनसी/एएस