महाराष्ट्र में 180 नाबालिगों के शोषण का आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी साइबर सेल

अमरावती, 15 अप्रैल . Maharashtra के अमरावती जिले से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. Police ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिस पर 180 नाबालिग लड़‌कियों के यौन शोषण और 350 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप है.

आरोपी की पहचान मोहम्मद अयाज उर्फ तनवीर के रूप में हुई है, जो परतवाड़ा शहर का रहने वाला बताया जा रहा है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह social media प्लेटफॉर्म्स के जरिए नाबालिग लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था. वह पहले उनसे दोस्ती करता और फिर धीरे-धीरे उन्हें लव ट्रैप में डालकर अपने साथ Mumbai और पुणे जैसे बड़े शहरों में ले जाता था.

Police के मुताबिक, इन शहरों में ले जाकर वह कथित तौर पर लड़कियों का शोषण करता और उनके आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करता था. जांच में यह भी पता चला है कि इन वीडियो का इस्तेमाल बाद में पीड़ितों को ब्लैकमेल करने के लिए किया जाता था और उन्हें जबरन गलत कामों में धकेला जाता था. कुछ वीडियो के ऑनलाइन प्रसारित होने की भी आशंका जताई जा रही है, जिसकी जांच साइबर सेल कर रही है.

इस पूरे मामले को लेकर भाजपा के राज्यसभा सांसद अनिल बोंडे ने ग्रामीण Police अधीक्षक विशाल आनंद को एक ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित करने की मांग की.

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे Police अधीक्षक कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे.

इसके बाद Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे 7 दिन की Police हिरासत में भेज दिया. Police ने उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है, जिसमें कई आपत्तिजनक वीडियो मिलने की बात सामने आई है. अब साइबर सेल डिजिटल सबूतों की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वीडियो किस तरह और किन लोगों तक पहुंचे.

जांच एजेंसियों को यह भी शक है कि पूरे मामले में सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक बड़ा नेटवर्क शामिल हो सकता है. इसी शक के आधार पर Police ने चार अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. अधिकारियों का मानना है कि जांच आगे बढ़ने पर और भी कई अहम खुलासे हो सकते हैं.

इस घटना के बाद परतवाड़ा और आसपास के इलाकों में भारी गुस्सा देखने को मिला है. कई जगहों पर लोगों ने प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. पूरे शहर में बंद जैसा माहौल रहा. वहीं, स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए Police बल की भारी तैनाती की गई है.

इस बीच, आरोपी से जुड़ी संपत्तियों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. बताया जा रहा है कि कुछ जगहों पर अवैध निर्माण हटाने के लिए बुलडोजर तैनात किए गए. आरोपी के घर के अन्य हिस्सों को भी अतिक्रमण के रूप में चिह्नित किया गया है. नगर परिषद ने 30 दिन का बेदखली नोटिस जारी किया है.

भाजपा विधायक प्रवीण तायडे ने कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो उस पर भी बुलडोजर चलाया जाएगा.

पीआईएम/एबीएम

Leave a Comment