
रामगढ़, 1 जुलाई . रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र के बलसगरा गांव में जमीन विवाद में गिरिडीह के सब-रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की हत्या के मामले में Police ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. Police ने घटना में प्रयुक्त खून से सना ईंट का टुकड़ा और बांस का डंडा भी बरामद किया है. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
रामगढ़ के Police अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने Wednesday को पत्रकारों को बताया कि बलसगरा गांव में करीब 11 डिसमिल जमीन को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद को लेकर 30 जून की सुबह बालेश्वर पटेल पर हमला किया गया था. गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की पत्नी रीता देवी के बयान पर मांडू थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया.
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर अनुमंडल Police पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, वीडियो फुटेज, स्थानीय लोगों से पूछताछ और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में संतोष कुमार साव उर्फ पंपम, साधु साव उर्फ ज्ञानी, शकुंतला देवी, रूबी कुमारी, विनय कुमार, पूजा कुमारी और लक्ष्मी देवी उर्फ डॉली कुमारी शामिल हैं.
Police ने इनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल खून से सना ईंट का टुकड़ा और बांस का डंडा बरामद किया है. एसपी ने बताया कि घटना की वैज्ञानिक जांच के लिए रांची से फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. मामले की जांच अभी जारी है और अनुसंधान के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Police के अनुसार, बालेश्वर पटेल हूल दिवस के अवकाश पर अपने गांव आए थे और Tuesday सुबह विवादित जमीन पर बोरिंग एवं समरसेबल पंप का निरीक्षण करने गए थे. इसी दौरान उन पर हमला कर दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई.
–
एसएनसी/डीकेपी