
हरदोई, 1 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के हरदोई में चोरी के शक में एक घरेलू सहायिका को कुर्सी से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है. घटना कोतवाली देहात क्षेत्र की नेक्सरा कॉलोनी की बताई जा रही है. पीड़िता की शिकायत पर Police ने पांच लोगों के खिलाफ First Information Report दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Police के मुताबिक, बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र की रहने वाली उपासना नेक्सरा कॉलोनी में आकांक्षा के घर घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी. पीड़िता का आरोप है कि 30 सितंबर को चोरी के शक में आकांक्षा और परिवार की अन्य महिलाओं ने उसे पकड़ लिया और कुर्सी से बांध दिया. इसके बाद उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई.
social media पर वायरल वीडियो में एक महिला द्वारा डंडे से उपासना के गले पर दबाव बनाने और उसके साथ मारपीट करने का दावा किया जा रहा है. आरोप है कि उपासना से चोरी कबूल कराने के लिए उसके साथ मारपीट की गई. हालांकि पीड़िता ने चोरी करने के आरोप से इनकार किया है.
घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने Police से शिकायत की. उसकी तहरीर के आधार पर Police ने आकांक्षा, आशीष, दीपिका, सोनी और वाणी के खिलाफ दलित उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में First Information Report दर्ज की है. Police ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया है और मामले की जांच की जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए Police की ओर से दबिश दिए जाने की बात कही गई है.
इस घटना से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया. Police पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. शिकायत में लगाए गए आरोपों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
–
एएमटी/वीसी