परिसीमन की आड़ में भाजपा खुद के हिसाब से पॉलिटिकल मैप बनाने की कोशिश कर रहीः संजय राउत

New Delhi, 15 अप्रैल . शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने महिला आरक्षण विधेयक, परिसीमन, बिहार के नए Chief Minister , अशोक मित्तल के आवास पर ईडी की छापेमारी और Maharashtra में ऑटो व टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा अनिवार्य करने पर से बातचीत करते हुए प्रतिक्रिया दी.

महिला आरक्षण विधेयक पर संजय राउत ने कहा, “महिला आरक्षण, Political आरक्षण या महिलाओं के अधिकारों का विरोध करने की कोई जरूरत नहीं है. कोई भी पार्टी इसका विरोध नहीं करेगी. न कांग्रेस, न हम और न ही कोई अन्य पार्टी इसका विरोध करेगी. वहीं, महिला आरक्षण के आड़ में जो परिसीमन का खेल चल रहा है, वह बहुत गंभीर है. भाजपा अपने अनुसार पॉलिटिकल मैप बनाने की कोशिश कर रही है. उत्तर और दक्षिण India के राज्यों के बीच भाजपा ने मतभेद पैदा कर दिया है. दक्षिण के राज्यों को कमजोर बना दिया है. दो-चार राज्यों की ताकत इतनी बढ़ा दी है कि वही देश की राजनीति तय करेंगे. इससे देश में अराजकता फैल जाएगी और हमेशा संघर्ष जारी रहेगा.”

विपक्षी नेताओं की बैठक पर संजय राउत ने कहा, “आज विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बैठक है. सभी विपक्षी दल इसमें शामिल होंगे और हम वहीं अपनी रणनीति तय करेंगे.”

सम्राट चौधरी के बिहार के Chief Minister के रूप में शपथ लेने पर राउत ने कहा, “यह उनका बहुत पुराना सपना था और अब यह पूरा हो गया है. उन्हें अब एक सम्राट मिल गया है, जो अच्छी बात है.”

अशोक मित्तल के आवास पर ईडी की छापेमारी संजय राउत ने कहा, “Prime Minister का यह पुराना खेल है और खेलते रहेंगे.”

Maharashtra में ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी बोलना अनिवार्य किए जाने पर कहा, “Maharashtra ही नहीं हर राज्य में स्थानीय भाषा बोलनी चाहिए.”

इसके पहले Tuesday को आई-पैक प्रकरण पर उन्होंने कहा था कि पश्चिम बंगाल में सभी लोग चुनाव की तैयारियों में बिजी हैं. ऐसी स्थिति में ईडी ने भाजपा के विरोधियों पर यह कार्रवाई की है लेकिन पश्चिम बंगाल में जीत ममता बनर्जी की ही होगी. प्रदेश की Political स्थिति पूरी तरह से उनके अनुकूल बनी हुई है.

ओपी/पीएम

Leave a Comment