हरियाणा में भाजपा से मिली हुई है कांग्रेस : अनुराग ढांडा

रोहतक, 6 मार्च . आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने दावा किया कि Haryana में कांग्रेस और भाजपा एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं. कांंग्रेस के लोग भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर काम करते हैं. ये लोग महज प्रदेश की जनता को दिखाने के लिए एक-दूसरे से लड़ते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि अंदरखाने दोनों एक-दूसरे से लड़ते हैं.

आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने Friday को समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि आप हर बार देख सकते हैं कि जब कभी राज्यसभा का चुनाव आता है, तो भाजपा अपने उम्मीदवार को हर हाल में जितवा लेती है जबकि कांग्रेस को अंत में हार का मुंह ही देखना पड़ता है. इसका कारण यह है कि भूपेंद्र हुड्डा और उनके साथी वहीं पर वोट करते हैं, जहां भाजपा चाहती है. कुल मिलाकर, कांग्रेस के लोग भाजपा के इशारे पर काम करते हैं.

उन्होंने कहा कि Haryana में विपक्ष के रूप में भूपेंद्र हुड्डा समझौते का नेतृत्व कर रहे हैं. वो भाजपा के इशारे पर काम करते हैं और जब तक ऐसा चलता रहेगा, तब तक मुझे नहीं लगता है कि कांग्रेस अपना उम्मीदवार राज्यसभा में जितवा पाएगी. ऐसी स्थिति में अब प्रदेश के लोगों को यह देखना होगा कि कांग्रेस को विधायकों को जिताने का और उनके पक्ष में मतदान करने का कोई मतलब नहीं रह जाता है.

इसके अलावा, उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि वो मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर काम कर रहे हैं. क्या इस तरह की स्थिति को सूबे की जनता स्वीकार कर सकती है. सच्चाई यह है कि हर किसी के पास माद्दा नहीं है कि भाजपा जैसे तानाशाह Political दल के खिलाफ आवाज बुलंद की जा सके. यही कारण है कि कांग्रेस के लोगों ने आत्मसमर्पण किया हुआ है.

साथ ही, उन्होंने Haryana विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए बड़ा दावा किया. उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के दौरान यह दावा किया जा रहा था कि कांग्रेस जीत रही है लेकिन अफसोस की बात है कि भूपेंद्र हुड्डा ने अंदर ही अंदर भाजपा से सेटिंग कर ली. अंत में प्रदेश में भाजपा की Government बन गई.

उन्होंने कहा कि अब Haryana में भाजपा की Government को बने एक साल हो गए. पिछले एक साल में ऐसा कौन-सा मुद्दा है, जिसे लेकर भूपेंद्र हुड्डा सड़क पर उतरे हैं जबकि ऐसे कई मुद्दे हैं, जिसकी वजह से जनता परेशान है. भाजपा ने कांग्रेस को अपने पक्ष में सेट कर रखा है. उन्हें डरा रखा है कि हम आपको जेल में डाल देंगे. यही वजह है कि ये सभी आत्मसमर्पण की स्थिति में हैं.

पीयूष

Leave a Comment