एनडीए सांसदों का राहुल गांधी पर तंज, कहा-‘जिद्दी व्यक्ति’ की तरह चलाना चाहते हैं सदन

New Delhi, 13 अगस्त . एनडीए के सांसदों ने Thursday को कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर निशाना साधा है. Union Minister गिरिराज सिंह ने Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर सदन को अपनी इच्छा के मुताबिक चलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि संसद संसदीय प्रक्रियाओं और नियमों के अनुसार चलती है और लोकतंत्र किसी की निजी जागीर नहीं है.

Union Minister गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले करीब एक महीने से एक “जिद्दी व्यक्ति” घर में बिगड़े बच्चे की तरह व्यवहार करते हुए सदन को भी उसी तरीके से चलाना चाहता है. उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से वह व्यक्ति विपक्ष के नेता हैं. Union Minister ने कहा कि राहुल गांधी इस गलतफहमी में हैं कि धर्मेंद्र प्रधान ने उनकी वजह से इस्तीफा दिया.

गिरिराज सिंह ने इस दावे को खारिज करते हुए एक उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि यह वैसा ही है जैसे बैलगाड़ी चल रही हो और रस्सी से लटका हुआ चूहा यह समझे कि गाड़ी उसी की वजह से चल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को लगा कि वह पहले धर्मेंद्र प्रधान और फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस्तीफा देने के लिए मजबूर कर देंगे और इसके बाद Prime Minister Narendra Modi पर भी दबाव बनाया जा सकेगा.

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के अमित शाह को चुनौती देने के कथित प्रयास पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अमित शाह ने क्या हासिल किया है, इसे देखा जाना चाहिए. इसी क्रम में उन्होंने राहुल गांधी के परिवार और शाह बानो मामले का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा.

Union Minister ने दावा किया कि शाह बानो मामले के दौरान राहुल गांधी के पिता और तत्कालीन Prime Minister राजीव गांधी ने मौलवियों के सामने “घुटने टेक दिए थे.” इसके विपरीत उन्होंने मोदी Government की उपलब्धियां गिनाते हुए तीन तलाक खत्म करने, नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पारित करने और अनुच्छेद 370 व 35ए को निरस्त करने का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र इसी तरह काम करता है.

BJP MP जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने भी संसद में जारी हंगामे के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि विपक्ष के अड़ियल रवैये के कारण किसी समाधान तक नहीं पहुंचा जा रहा है. उनके मुताबिक विपक्ष चाहता है कि Government जवाब दे और गृह मंत्री सदन में आकर जवाब दें, जबकि Government लगातार कह रही है कि संबंधित मुद्दे पर सदन के भीतर चर्चा होनी चाहिए और वहीं जवाब दिया जाना चाहिए.

सिग्रीवाल ने आरोप लगाया कि विपक्ष चर्चा और सदन में जवाब मांगने से बच रहा है. उन्होंने कहा कि विपक्ष की “भागने की प्रवृत्ति” और डगमगाता रवैया ही संसद की कार्यवाही में बाधा डाल रहा है.

Jharkhand में जारी विरोध प्रदर्शनों को लेकर BJP MP मनीष जायसवाल ने कहा कि छात्रों की मांगें जायज हैं और भाजपा भी उनका समर्थन करती है. उन्होंने कहा कि छात्र सीबीआई जांच, पारदर्शी और फूलप्रूफ परीक्षा प्रक्रिया तथा मामले में शामिल “बड़े लोगों” के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

जायसवाल ने संसद के गतिरोध पर भी विपक्ष को घेरा. उन्होंने कहा कि पिछले 18-19 दिनों से संसद में हो रहे हंगामे के पीछे विपक्ष की मांग Government से जवाब लेने की है, जबकि Government जवाब देने के लिए तैयार है. आरोप लगाया कि विपक्ष Government की बात सुनना ही नहीं चाहता और उसका मकसद केवल हंगामा खड़ा करना है. उन्होंने विपक्ष पर अराजकता फैलाने और देश विरोधी नैरेटिव से जुड़ी ताकतों के साथ खड़े होने का भी आरोप लगाया.

एसएके/पीएम

Leave a Comment