
रांची, 13 अगस्त . Jharkhand की राजधानी रांची में 10 अगस्त को विधानसभा घेराव के दौरान हुए हंगामे और कथित हिंसा को लेकर Police ने बड़ी कार्रवाई की है. विधानसभा थाना में 600 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. इनमें 100 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, जबकि 500 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
प्राथमिकी में प्रदर्शनकारियों पर Police की सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए गए बैरिकेड तोड़ने, Policeकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी करने, Governmentी काम में बाधा डालने तथा Police बल पर पथराव करने सहित कई आरोप लगाए गए हैं.
Police के अनुसार, विधानसभा घेराव के लिए बड़ी संख्या में छात्र और अन्य प्रदर्शनकारी पहुंचे थे. Police का दावा है कि प्रदर्शन में शामिल करीब 90 प्रतिशत छात्र शांतिपूर्ण तरीके से मौजूद थे, लेकिन लगभग 10 प्रतिशत लोगों ने स्थिति को उग्र किया.
Police ने यह भी दावा किया है कि कुछ बाहरी उपद्रवी वाहनों से प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे थे और उन्होंने हंगामे को बढ़ाने का प्रयास किया. Police के मुताबिक, झड़प और पथराव की घटना में 14 से अधिक Policeकर्मी और सुरक्षा बल के जवान घायल हुए हैं. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए Police ने आंसू गैस के गोले छोड़े, पानी की बौछार की और लाठीचार्ज किया था.
Police अब प्राथमिकी में नामजद आरोपियों के अलावा अज्ञात आरोपियों की पहचान में जुटी है. इसके लिए घटनास्थल की वीडियोग्राफी, cctv फुटेज और ड्रोन कैमरों से मिले फुटेज की जांच की जा रही है.
Police अधिकारियों के अनुसार, जरूरत पड़ने पर फेस रिकॉग्निशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तकनीक की भी मदद ली जाएगी. छात्र जेपीएससी और जेएसएससी की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक की जांच सीबीआई से कराने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. 10 अगस्त को इसी क्रम में विधानसभा घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया गया था.
–
एसएनसी/एसके