एनसीपी महिला प्रदेश अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने दिया इस्तीफा, खरात मामले में विवाद के बाद लिया फैसला

Mumbai , 27 मार्च . राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की महिला प्रदेश अध्यक्ष रुपाली निलेश चाकणकर ने Friday को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. पिछले कुछ दिनों से ढोंगी बाबा (खरात) मामले में फंसने के बाद रुपाली चाकणकर लगातार विवादों में घिरी हुई थीं.

रुपाली चाकणकर ने अपना त्यागपत्र एनसीपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और Maharashtra की उपChief Minister सुनेत्रा पवार को संबोधित करते हुए भेजा. इस्तीफे में उन्होंने लिखा, “मैं राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से अपना त्यागपत्र प्रस्तुत करती हूं. कृपया इसे स्वीकार करें.”

इस्तीफे की प्रति उन्होंने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर भी पोस्ट की. पोस्ट में रुपाली चाकणकर ने कहा, “खरात मामले के संबंध में मैंने पहले ही दिन अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी थी. उनके वित्तीय लेन-देन और उनके कदाचार के बीच दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है. आज भी मेरा रुख वही, स्पष्ट और दृढ़ है. ये सभी मामले निश्चित रूप से जांच के दौरान सुलझ जाएंगे.”

उन्होंने आगे लिखा, “बिना किसी सबूत के मीडिया के माध्यम से लगाए जा रहे झूठे और बेबुनियाद आरोप कष्टदायक हैं. सत्य पूरी शक्ति के साथ अवश्य सामने आएगा. मैंने Chief Minister , उपChief Minister और Police महानिदेशक से पहले ही मांग की थी कि इस जांच को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से किया जाए.”

रुपाली चाकणकर ने बताया कि आज सुबह सुनेत्रा पवार जी के साथ फोन पर हुई चर्चा के बाद उन्होंने यह फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि पार्टी की महिला विंग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रही हैं.

खरात (ढोंगी बाबा) की गिरफ्तारी के बाद रुपाली चाकणकर पर विभिन्न आरोप लगे थे. उनके और खरात के बीच कथित संबंधों को लेकर विपक्षी दलों और social media पर काफी हंगामा हुआ था. रुपाली चाकणकर ने इन आरोपों से बार-बार इनकार किया था और कहा था कि उनके और खरात के बीच कोई वित्तीय या अन्य संबंध नहीं है.

एससीएच

Leave a Comment