मुंबई : सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज

Mumbai , 21 जुलाई . Mumbai के दादर स्थित चैत्यभूमि परिसर में सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ Mumbai के माहिम और शिवाजी पार्क Police स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, आयोजक और 50 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. प्रदर्शनकारी छात्रों को हिरासत में लिया गया. इसके बाद अब उन्हें जांच के लिए नोटिस भी जारी किया गया है.

Police के अनुसार, प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं ली गई थी और उस समय क्षेत्र में निषेधाज्ञा (जमावबंदी) लागू थी. इसके बावजूद भी छात्रों ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया.

सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में महिम Police थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 189(2), 189(3), 189(5), 223 तथा Maharashtra Police अधिनियम की धारा 37 और 135 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने जंतर-मंतर पर जारी अपने विरोध प्रदर्शन को तेज करने का ऐलान करते हुए केंद्र Government और दिल्ली Police पर प्रदर्शनकारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने से बातचीत में दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान Police ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और शांतिपूर्ण आंदोलन को बलपूर्वक दबाने का प्रयास किया.

उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई की उन्हें पहले कभी उम्मीद नहीं थी. उनका आरोप है कि Police को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग करने के निर्देश दिए गए थे.

Government के साथ हुई बैठक का उल्लेख करते हुए रांका ने कहा कि वार्ता करीब पांच घंटे तक चली लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला. उन्होंने कहा कि यदि Government वास्तव में बातचीत करना चाहती है, तो उसे प्रदर्शन स्थल पर आकर प्रदर्शनकारियों से संवाद करना चाहिए.

–

एसएचके/पीएम

Leave a Comment