
Mumbai , 26 जून . Mumbai समेत पूरे Maharashtra में Friday को मुहर्रम (आशूरा) श्रद्धा, शांति और गंभीर माहौल के बीच मनाया गया. राज्य के बड़े शहरों और ग्रामीण इलाकों में लोगों ने धार्मिक परंपराओं का पालन किया.
मुहर्रम के अवसर पर Maharashtra में Governmentी अवकाश रहा. इस कारण पूरे राज्य में व्यावसायिक गतिविधियां काफी हद तक बंद रहीं.
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में कारोबार नहीं हुआ.
राज्यभर में बैंकों की शाखाएं भी बंद रहीं. इसके साथ ही चौथे Saturday और Sunday की छुट्टी होने से बैंक कर्मचारियों के लिए लगातार तीन दिन का अवकाश हो गया.
Mumbai , ठाणे, पुणे और नागपुर सहित पूरे राज्य में Governmentी कार्यालय, नगर निगम, स्कूल और कॉलेज भी बंद रहे.
शिया समुदाय ने इस दिन को पूरी श्रद्धा और शोक के साथ मनाया. दक्षिण Mumbai के भिंडी बाजार, डोंगरी और क्रॉफर्ड मार्केट जैसे इलाकों में तय मार्गों पर पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाले गए.
काले कपड़े पहने लोगों ने कर्बला की लड़ाई में इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मजलिस में हिस्सा लिया.
वहीं, सुन्नी समुदाय के लोगों ने कई जगह रोजा रखा, मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की और जरूरतमंदों की मदद की.
स्थानीय परंपरा के अनुसार, जुलूस के रास्तों पर कई जगहों पर सबील लगाई गई, जहां लोगों को पानी, दूध और मीठा शरबत बांटा गया.
दोपहर और शाम को निकलने वाले जुलूसों को देखते हुए Mumbai Police और पुणे तथा छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) सहित कई शहरों की ट्रैफिक Police ने पहले से ही यातायात में बदलाव किए थे.
Police की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए, ताकि जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न हो सकें और आपातकालीन सेवाओं तथा सार्वजनिक परिवहन पर कोई असर न पड़े.
–
एएमटी/वीसी