बिहार में कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का नाम हुआ ‘नीतीश सेतु’, एनडीए ने बताया सम्मान, राजद ने कसा तंज

New Delhi, 13 नवंबर . बिहार Government ने पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार के सम्मान में कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर के नवनिर्मित छह लेन गंगा पुल का नाम बदलकर ‘नीतीश सेतु’ कर दिया है. इस फैसले को लेकर बिहार के Political गलियारों में प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है. राज्य Government के मंत्रियों, भाजपा नेताओं और जेडीयू पदाधिकारियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे नीतीश कुमार के योगदान का सम्मान बताया है. वहीं, राष्ट्रीय जनता दल के विधायक रणविजय साहू ने इस फैसले को लेकर अलग टिप्पणी की.
नालंदा में मंत्री श्रवण कुमार ने पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखने के फैसले पर Chief Minister सम्राट चौधरी की सराहना की. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी ने विचारपूर्ण और सराहनीय निर्णय लिया है. इसके लिए वह उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हैं. श्रवण कुमार ने Prime Minister Narendra Modi को भी बधाई देते हुए कहा कि वह पुल का उद्घाटन करेंगे. उन्होंने इस निर्णय को सम्मानजनक कदम बताया.
Patna में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि बिहार में विकास की शुरुआत उस दौर में नीतीश कुमार ने की थी, जब राज्य पूरी तरह ठहराव की स्थिति में था. बिहार को अराजकता और ‘जंगलराज’ वाली Government से निकालकर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने में पूर्व Chief Minister की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. उन्होंने कहा कि आज यदि किसी पुल का नाम नीतीश कुमार के नाम पर रखा गया है, तो इससे बिहार का हर नागरिक गौरव महसूस करता है. नितिन नवीन ने इसे राज्य के विकास में उनके योगदान के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया.
बिहार Government के इस फैसले के लिए रामकृपाल यादव ने बिहार Government और Chief Minister को विशेष धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि Government ने राघोपुर को जोड़ने के लिए इतने बड़े पुल का निर्माण कराया और उसका नाम ‘नीतीश सेतु’ रखा. उन्होंने कहा कि वह Government और Chief Minister के प्रति दिल से आभार व्यक्त करते हैं. उन्होंने बिदुपुर के पुल का नाम नीतीश कुमार के नाम पर रखे जाने के निर्णय को भी सराहनीय बताया.
जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि Prime Minister मोदी बिहार आ रहे हैं. राजापाकर इंडस्ट्रियल पार्क के पास स्थित छह लेन कच्ची दरगाह पुल को बिहार Government ने ‘नीतीश सेतु’ नाम दिया है. उन्होंने इस फैसले को जेडीयू के लिए खुशी और उत्सव का विषय बताया.
Mumbai में जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि राघोपुर-बिदुपुर पुल का नामकरण पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार के नाम पर ‘नीतीश सेतु’ के रूप में किया जाना 21 नवंबर को Prime Minister मोदी के हाथों संपन्न होना तय हुआ है. उन्होंने इसे बिहार के लिए भावनात्मक क्षण बताते हुए कहा कि यह राज्य के 13 करोड़ लोगों के लिए गर्व की अनुभूति का अवसर है.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि एनडीए Government के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में 21 नवंबर को Prime Minister बिहार आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि कच्ची दरगाह, राघोपुर और बिदुपुर को जोड़ने वाले छह लेन पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखा गया है. सरावगी ने कहा कि नीतीश कुमार का बिहार के विकास और ‘जंगलराज’ से सुशासन स्थापित करने में अहम योगदान रहा है. पुल-पुलिया, सड़क और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उनके कार्यों ने राज्य को मजबूत आधार दिया. इसी योगदान को देखते हुए बिहार Government ने पुल का नाम उनके नाम पर रखने का निर्णय लिया है.
दूसरी ओर, आरजेडी विधायक रणविजय साहू ने इस फैसले को लेकर Political टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार काफी परेशान हैं. भाजपा ने जिस तरह एक जीते हुए एमएलसी उम्मीदवार को अपनी पार्टी में शामिल किया, उससे गठबंधन धर्म के सामने संकट पैदा हुआ है. रणविजय साहू ने आरोप लगाया कि भाजपा, Chief Minister सम्राट चौधरी और Prime Minister मोदी नीतीश कुमार को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं.
–
पीएसके/वीसी


