Skip to content
Friday, 13 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

बंगाल: कोलकाता के पास एक बंद रिहायशी फ्लैट से पिता-पुत्र के शव बरामद

बंगाल: कोलकाता के पास एक बंद रिहायशी फ्लैट से पिता पुत्र के शव बरामद

बंगाल: कोलकाता के पास एक बंद रिहायशी फ्लैट से पिता-पुत्र के शव बरामद

कोलकाता, 13 नवंबर . कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके दमदम में एक रिहायशी इमारत के अंदर बंद फ्लैट से Friday शाम एक बुजुर्ग और उनके गोद लिए बेटे के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किए गए.

मृतक वरिष्ठ नागरिक की पहचान तपन कुमार चट्टोपाध्याय के रूप में हुई है. उनके साथ चट्टोपाध्याय के दत्तक पुत्र (गोद लिए गए बेटे) एमडी हुसैन उर्फ ​​सूर्य का शव भी उसी फ्लैट से बरामद किया गया, जो अंदर से बंद था. दोनों की मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. दोनों लोगों की मौत के असली कारण, पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएंगे.

राज्य Police के सूत्रों ने बताया कि जब Police ने फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया, तो उन्हें वहां गैस की गंध आई. फ्लैट अंदर से बंद था. Police हत्या की संभावना से भी इनकार नहीं कर रही है.

जांच अधिकारियों को शक है कि शायद दत्तक पुत्र ने नशे की हालत में चट्टोपाध्याय की हत्या कर दी हो और फिर पछतावे में आकर खुदकुशी कर ली हो. हालांकि, एक जांच अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह रहस्य काफी हद तक सुलझ जाएगा.

जानकारी के अनुसार, चट्टोपाध्याय एक निजी बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे. वह अपने दत्तक पुत्र के साथ दमदम के सेठबगान लेन इलाके में स्थित फ्लैट में रहते थे.

पड़ोसियों को तब शक हुआ जब काफी समय तक दोनों में से कोई भी घर से बाहर नहीं निकला. Thursday से ही दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिल रहा था. इसके बाद, पड़ोसियों ने Friday शाम Police को सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची Police ने फ्लैट का ताला तोड़ा और दोनों शवों को बरामद किया. चट्टोपाध्याय और उनके दत्तक पुत्र के शव फ्लैट के दो अलग-अलग कमरों से मिले.

–

पीएसके

Share