Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन

मृणाल ठाकुर ने डीपफेक बनाने वालों को दी चेतावनी, कहा- पहचान के गलत इस्तेमाल पर होगी कानूनी कार्रवाई

मृणाल ठाकुर ने डीपफेक बनाने वालों को दी चेतावनी, कहा- पहचान के गलत इस्तेमाल पर होगी कानूनी कार्रवाई

Mumbai , 4 अगस्त . Actress मृणाल ठाकुर ने social media के जरिए डीपफेक बनाने वालों को चेतावनी दी. उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए उनके वीडियो और तस्वीरों को हटाने की चेतावनी दी.

Actress ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने डीपफेक बनाने वालों को चेतावनी देते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाही की बात की.

Actress ने लिखा, “मेरी तस्वीर या आवाज का इस्तेमाल करके डीपफेक वीडियो या फोटो बनाना और शेयर करना गैरकानूनी और गलत है. इस पोस्ट के जरिए मैं सभी को चेतावनी दे रही हूं, इसे तुरंत बंद कर दें. अगर मेरी पहचान का आगे कोई गलत इस्तेमाल हुआ, तो मैं कानूनी कार्रवाई करूंगी.”

Actress मृणाल ठाकुर की बात करें, तो अब उनकी झोली में कई फिल्में लगी हुई हैं. Actress साल की शुरुआत में रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ Actor सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिका में थे. यह फिल्म Mumbai शहर में रहने वाले दो ऐसे लोगों की है जो आत्म-संदेह, सामाजिक दबाव और असुरक्षा से जूझते हुए प्यार और अपनापन पाते हैं. फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर अच्छी कमाई की थी.

इसके बाद Actress डेविड धवन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन और पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिकाओं में थे. Actress अदिवी शेष के साथ एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘डकैत- एक प्रेम कथा’ में नजर आई थी. इस फिल्म का निर्देशन शनेल देव ने किया है.

यह फिल्म प्यार, धोखे, और बदले की एक अनोखी कहानी है. इसमें हाई-स्टेक्स चोरी और जबरदस्त सस्पेंस देखने को मिलता है. फिल्म में मृणाल ठाकुर ने ‘सरस्वती’ नाम का किरदार निभाया है. उनका किरदार सिर्फ एक रोमांटिक लव-इंटरेस्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह कहानी का मुख्य संघर्ष और ताकत का प्रतीक बनता है. आदिवी शेष मुख्य Actor के रूप में नजर आए हैं, जबकि फिल्म में अनुराग कश्यप ने एक खतरनाक खलनायक/Police अधिकारी की भूमिका निभाई है.

–

एनएस/एएस

Share