
सीतापुर, 25 जून . Lucknow के अलीगंज कोचिंग सेंटर में आग लगने से सीतापुर के आदित्य श्रीवास्तव की भी मौत हो गई थी. आदित्य श्रीवास्तव की मां कल्पना श्रीवास्तव ने आग लगने की घटना के लिए Lucknow प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया और जवाबदेही तय करने, एक करोड़ का मुआवजा और प्रभावित परिवारों के लिए नौकरी की मांग की.
कल्पना श्रीवास्तव ने से बातचीत में कहा, “Government से मेरी मांग है कि जिनकी वजह से 15 बच्चों की मौत हुई, उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए. Government ने 5-5 लाख रुपये मृतकों के परिजनों को दिए हैं, जो काफी कम है. Government प्रत्येक परिवार को एक करोड़ मुआवजा, Governmentी नौकरी दे.
उन्होंने कहा, “हादसे के लिए सिस्टम जिम्मेदार है और सभी जिम्मेदार लोगों को न्याय के दायरे में लाना चाहिए. उन्हें 14 दिन के लिए गिरफ्तार किया गया है लेकिन उन्हें उम्रकैद की सजा मिलनी चाहिए. उनके घर गिरा दिए जाने चाहिए, तभी मुझे कुछ शांति मिलेगी. मेरा बेटा फिर कभी वापस नहीं आएगा. प्रशासन ने सही समय पर बचाव अभियान शुरू नहीं किया. रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचने के बाद भी लापरवाही बरती गई, जिसकी वजह से 15 बच्चों की असमय मौत हो गई.
सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात को लेकर कल्पना श्रीवास्तव ने बताया, “हमने Chief Minister योगी से कहा कि सर, जिस तरह आज आपके दौरे की वजह से ये सारे इंतजाम किए गए हैं, लोगों को हटाया गया, सड़कें साफ की गईं और सब कुछ तुरंत किया जा रहा है क्योंकि ‘सर आ रहे हैं, Chief Minister आ रहे हैं.’ अगर हादसे वाले दिन भी ऐसी ही तैयारी और मैनेजमेंट होता, तो उन 15 बच्चों की जान बचाई जा सकती थी.”
कल्पना श्रीवास्तव ने कहा, “अगर आग में किसी बड़े घर के बच्चे फंसे होते तो उन्हें तुरंत बुलडोजर से बिल्डिंग गिराकर बचाया जाता. सामान्य नागरिकों के बच्चे थे, इसलिए शासन-प्रशासन ने लापरवाही बरती और इतना बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे के लिए Government और शासन-प्रशासन ही जिम्मेदार हैं. हादसे के बाद Government के प्रतिनिधि सिर्फ सांत्वना देने पहुंचते हैं. जांच के नाम पर लीपापोती न की जाए बल्कि कड़ी कार्रवाई की जाए.”
–
ओपी/पीएम