Skip to content
Friday, 20 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

गाजियाबाद में झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग, 12 झुग्गियां जलकर राख, दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया

गाजियाबाद में झुग्गी झोपड़ियों में भीषण आग, 12 झुग्गियां जलकर राख, दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया

गाजियाबाद में झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग, 12 झुग्गियां जलकर राख, दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया

गाजियाबाद, 19 नवंबर . गाजियाबाद जिले के नंदग्राम थाना क्षेत्र में Thursday को झुग्गी-झोपड़ियों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब 10 से 12 झुग्गी-झोपड़ियां इसकी चपेट में आ गईं. घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल हरकत में आई और तीन फायर टैंकरों के साथ मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया. दमकल कर्मियों की तत्परता और कड़ी मशक्कत के चलते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

जानकारी के अनुसार, Thursday 19 नवंबर को सुबह 11 बजकर 4 मिनट पर फायर स्टेशन कोतवाली को सूचना मिली कि कृष्णा नगर, सादिक नगर, थाना नंदग्राम क्षेत्र में मेरठ रोड के पास स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में आग लग गई है. सूचना मिलते ही फायर स्टेशन कोतवाली के अग्निशमन अधिकारी (एफएसओ) के नेतृत्व में तीन फायर टैंकरों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया. दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं तो झुग्गी-झोपड़ियों में आग की लपटें उठ रही थीं.

आग आसपास की झुग्गियों की ओर तेजी से बढ़ रही थी. घटनास्थल के आसपास घनी आबादी वाला क्षेत्र होने के साथ ही अन्य झुग्गी-झोपड़ियां भी मौजूद थीं. ऐसे में आग के फैलने से बड़े नुकसान की आशंका बनी हुई थी. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी, गाजियाबाद के नेतृत्व में एफएसओ कोतवाली और अग्निशमन कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभाला. टीम ने एमएफई (मोटर फायर इंजन) की सहायता से होज पाइप फैलाकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की. दमकल कर्मियों ने अलग-अलग दिशाओं से पानी की बौछार कर आग को आगे फैलने से रोकने का प्रयास किया. काफी देर तक चले इस अभियान के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया.

इस अग्निकांड में करीब 10 से 12 झुग्गी-झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं. हालांकि, दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई के कारण आसपास स्थित अन्य झुग्गियों और आबादी वाले क्षेत्र को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया. यदि समय रहते दमकल की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंचतीं तो आग आसपास के इलाके में भी फैल सकती थी और नुकसान काफी अधिक हो सकता था.

अग्निशमन विभाग के अनुसार, आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है. राहत एवं बचाव की कार्रवाई के दौरान किसी व्यक्ति के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं मिली. इस प्रकार दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया.

–

पीकेटी/पीएम

Share