Skip to content
Friday, 20 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

आईपीओ और स्टॉक मार्केट में निवेश का झांसा देकर ठगी, पांच राज्यों से सात आरोपी गिरफ्तार

आईपीओ और स्टॉक मार्केट में निवेश का झांसा देकर ठगी, पांच राज्यों से सात आरोपी गिरफ्तार

New Delhi, 20 नवंबर . दिल्ली Police ने पांच राज्यों से सात लोगों को गिरफ्तार कर साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. इन पर 67.78 लाख रुपए के निवेश घोटाले में शामिल होने का आरोप है.

Police ने बताया कि यह नेटवर्क लोगों को स्टॉक मार्केट और आईपीओ में निवेश के नाम पर ठगता था. जांच में एक ऐसे संगठित गिरोह का पता चला है, जो फर्जी कंपनियों के बैंक अकाउंट उपलब्ध कराता था. इन अकाउंट्स का इस्तेमाल ठगी की रकम लेने और उसे तुरंत दूसरी जगहों पर ट्रांसफर करने के लिए किया जाता था.

यह कार्रवाई दिल्ली Police की ‘इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटजिक ऑपरेशंस’ (आईएफएसओ) यूनिट ने की. यह दिल्ली Police की साइबर अपराध से निपटने वाली एक विशेष यूनिट है.

आईएफएसओ के डिप्टी कमिश्नर ऑफ Police (डीसीपी-I) गौरव त्यागी ने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान सात मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं.

Police के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों की पहचान प्रयागराज के रहने वाले पवन कुमार, Lucknow के मो. इजहान; Kanpur के आर्यन कनौजिया और सानू कठेरिया उर्फ ​​कार्तिक के अलावा दिल्ली के रहने वाले अशबिंद कुमार सिंह उर्फ ​​’बॉस’ (45) और हेमंत कुमार शाह उर्फ ​​जितेंद्र के रूप में हुई है.

शिकायतकर्ता नंदन सिंह नयाल (द्वारका निवासी) और उनके परिवार वालों को ‘538 एक्शन प्राइस लैब’ और ‘विक्ट्री पायनियर्स कैपिटल’ नाम के फर्जी वॉट्सऐप ग्रुप्स के जरिए शेयर और आईपीओ में निवेश करने के लिए बहकाया गया था.

ठगों ने खुद को स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट बताया और मुनाफे के फर्जी स्क्रीनशॉट तथा निवेश की सलाह देकर लोगों को ऐसा भरोसा दिलाया कि वे असली निवेश के मौके हैं.

Police ने एक बयान में बताया कि इसके बाद पीड़ितों को एक फर्जी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए निवेश करने के लिए कहा गया. इस प्लेटफॉर्म पर निवेश से काल्पनिक मुनाफा दिखाया जाता था और अच्छे रिटर्न तथा आईपीओ अलॉटमेंट का वादा किया जाता था.

शिकायतकर्ता और उनके परिवार वालों ने 22 ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 67,78,000 रुपए उन बैंक अकाउंट्स में ट्रांसफर कर दिए, जो ठगों ने उन्हें दिए थे. जब पीड़ितों ने अपना निवेश निकालने की कोशिश की तो जालसाजों ने पेंडिंग ऑर्डर और अन्य बकाया राशि चुकाने के बहाने उनसे 1,10,75,424 रुपए और मांगे. जब पीड़ितों को इस धोखे का पता चला और उन्होंने और पैसे देने से मना कर दिया तो जालसाजों ने जवाब देना बंद कर दिया और गायब हो गए.

जांच से पता चला कि ठगी गई रकम को फर्जी कंपनियों के कई बैंक खातों के जरिए घुमाया गया था, जो एक संगठित ‘म्यूल-अकाउंट’ नेटवर्क का हिस्सा थे.

Police के मुताबिक, इस गिरोह ने हेरफेर किए गए या जुगाड़ से हासिल किए गए केवाईसी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके बैंक खाते खुलवाए थे. जांच में यह भी सामने आया कि अपराध से हासिल की गई रकम को एटीएम और ‘बेयरर चेक’ के जरिए निकाल लिया गया या फिर क्रिप्टोकरेंसी में बदल दिया गया.

–

एएसएच/वीसी

Share